News Times 7
आंदोलनटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

8 दिसंबर को भारत बंद मे कहां मिलेगी छूट क्या रहेंगे प्रभावित, देखें पूरी रिपोर्ट

कल 8 दिसंबर को नए कृषि कानून के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन होगा जहां किसानों ने पूरा भारत चक्का जाम करने का ऐलान कर दिया है ! किसानों के साथ साथ 10 ट्रेड यूनियन और 11 से ज्यादा विपक्षी दल भी समर्थन में आ चुके हैं कोई शक नहीं कि इस समर्थन के बाद पूरे देश में प्रभाव पड़ेगा जहां आवश्यक सेवाएं शुरु रहेंगे वहां कई ऐसी सेवाएं हैं जिसमें बाधक पड़ सकते हैं !Bharat Bandh Tomorrow Farmer Protest Continue - दिल्ली के बॉर्डर पर डटे हैं  किसान, कल भारत बंद का ऐलान वीडियो - हिन्दी न्यूज़ वीडियो एनडीटीवी ख़बरकृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन आज 12वें दिन में प्रवेश कर गया। किसानों के समर्थन में पूरा विपक्ष एकजुट हो गया है। ऐसे में सरकार को किसान नेताओं के बीच कई दौर की वार्ताएं भी हुई हैं, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। वहीं, किसानों ने प्रदर्शनों के बीच आठ दिसंबर को देशव्यापी भारत बंद का एलान कर दिया है। newspr.today/wp-content/uploads/2020/12/IMG_202...

हरियाणा-पंजाब के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, राजस्थान व तमिलनाडु के किसानों ने भी बंद का समर्थन किया है। इसके अलावा 10 ट्रेड यूनियन भी बंद के समर्थन में आ गई हैं। दिल्ली सीमा पर डटे किसानों ने कहा, आठ तारीख को सुबह से शाम तक भारत बंद रहेगा। चक्का जाम शाम तीन बजे तक रहेगा। ऐसे में आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि 11 बजे से लेकर तीन बजे के बीच रहेगा भारत बंद रहेगा। इसलिए दफ्तर जाने वाले 11 बजे से पहले घर से निकलें और चार बजे के बाद अपने दफ्तरों से घर जाएं।किसानों का 8 को 'भारत बंद' का ऐलान; कल देश भर में प्रदर्शन, कारपोरेट और  पीएम के पुतले फूंकने की घोषणा की | Tehelka Hindi

ऐसे में आइए जानते हैं कि आठ दिसंबर यानी कि मंगलवार को क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा..

इन सेवाओं पर लगेगी रोक

तीन राज्यों हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में सभी मंडियां बंद रहेंगी।
सुबह आठ बजे से लेकर शाम तीन बजे तक चक्का जाम रहेगा।
यातायात सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। बस और रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
आवश्यक चीजों जैसे दूध, फल और सब्जी पर रोक रहेगी। RSS से जुड़े भारतीय किसान संघ ने भारत बंद से खुद को किया अलग, बताई ये वजह..  | द चौपाल

इन सेवाओं को मिलेगी बंद से छूट

एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी
मेडिकल स्टोर खोले जा सकते हैं
अस्पताल सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे
शादियों पर कोई पाबंदी नहीं

दिल्ली में ऑटो और टैक्सी यूनियनों ने किया भारत बंद का समर्थन

वहीं, दिल्ली में कुछ ऑटो और टैक्सी यूनियनों ने किसानों के भारत बंद को समर्थन दिया है। इस कारण शहर में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।  हालांकि, कई अन्य संघों ने किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन देने के बावजूद सेवाएं सामान्य तौर पर जारी रखने का निर्णय लिया है। कृषि कानून के खिलाफ किसानों का कल भारत बंद, राजनीतिक दलों ने किया समर्थन

नोएडा में धारा 144 लागू
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में छह दिसंबर,2019 से दो जनवरी, 2021 तक धारा 144 लागू की गई है। पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा दो की उप धारा (जी) के अंतर्गत कोविड-19 के कारण फैल रही महामारी को आपदा घोषित किया गया है।

हमारा विरोध शांतिपूर्ण: राजेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राजेश टिकैत ने कहा, हमारा विरोध शांतिपूर्ण है और हम इस तरह ही इसे जारी रखेंगे। कल का भारत बंद सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक है। यह हमारा विरोध दर्ज करने का सांकेतिक विरोध है। यह दिखाना है कि हम भारत सरकार की कुछ नीतियों का समर्थन नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा, हम आम आदमी के लिए समस्याएं पैदा नहीं करना चाहते। इसलिए, हम सुबह 11 बजे बंद शुरू करेंगे, ताकि वे समय पर कार्यालय के लिए निकल सकें। कार्यालयों में काम के घंटे दोपहर 3 बजे तक समाप्त हो जाएंगे। एंबुलेंस, यहां तक कि शादियों जैसी सेवाएं भी हमेशा की तरह चल सकती हैं।Bharat Bandh On 8th December: Bharat Band By Farmers Unions, Against New  Agriculture Laws - भारत बंद 2020 कब तक रहेगा? 8 दिसंबर को भारत बंद: किसानों  के महाआंदोलन की 8 सबसे

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के आठ दिसंबर को होने वाले भारत बंद को कांग्रेस, डीएमके, आप, बसपा और टीआरएस ने भी समर्थन देने का एलान किया है। अब तक 11 से ज्यादा विपक्षी दल और दस ट्रेड यूनियन भारत बंद का समर्थन कर चुकी हैं।

 

 

 

Related posts

भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बाद ने अगले दौर में जगह पक्का

News Times 7

योगी आदित्यनाथ ने दिए साढ़े चार साल पूरा होने पर हिसाब , बताया अपना रिपोर्ट कार्ड

News Times 7

आरा के कोईलवर नगर पंचायत के पूर्व पार्षद की हथियारबंद अपराधीयों ने गोली मारकर की हत्या

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़