News Times 7
अर्थव्यवस्थाबड़ी-खबर

GST कलेक्शन लगातार दूसरे महीने 1लाख के आंकड़े को पार, अर्थव्यवस्था के लिए सुनहरा संकेत

देश की गिरती अर्थव्यवस्था में एक नया संकेत जो देश के लिए शुभ हो सकता है GST कलेक्शन जो लगातार दूसरे महीने एक लाख करोड़ के आंकड़े को भी पार कर गया GST में हो रही इस बढ़ोतरी को देखते हुए अब यह कहना आसान हो गया है कि अर्थव्यवस्था की तस्वीर बहुत सुनहरी होने वाली है जिस प्रकार भारत की अर्थव्यवस्था लगातार गिरते हुए नजर आ रही थी लेकिन जीएसटी के कलेक्शन ने यह बताया है कि अब रफ्तार में गति देखने को मिल सकती है कोविड-19 उभरते हुए देश की आर्थिक गतिविधियों में लगातार ग्रोथ देखने को मिल रहा है इसकी गवाही जीएसटी के कलेक्शन ने दे दी है सरकारी डाटा के मुताबिक, नवंबर 2020 में ग्रॉस GST कलेक्शन 1,04,963 करोड़ रुपए रहा है। यह लगातार दूसरा महीना है जब GST कलेक्शन का आंकड़ा 1 लाख करोड़ रुपए के पार रहा है। अक्टूबर 2020 में GST कलेक्शन 1,05,155 करोड़ रुपए रहा था।

IGST से 51,992 करोड़ रुपए मिले

डाटा के मुताबिक, नवंबर महीने में CGST से 19,189 करोड़ रुपए, SGST से 25,540 करोड़ रुपए और IGST से 51,992 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिला है। IGST में 22,078 करोड़ रुपए का रेवेन्यू वस्तुओं के आयात से मिला है। इसके अलावा 8,242 करोड़ रुपए सेस के रूप में मिले हैं। आयात की गई वस्तुओं पर लगाए गए सेस से 809 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिला है। डाटा के मुताबिक, 30 नवंबर तक 82 लाख GSTR-3B रिटर्न फाइल किए गए हैं।

पिछले साल के मुकाबले 1.4% ज्यादा कलेक्शन

सरकार ने रेग्युलर सेटलमेंट के तौर पर IGST में से 22,293 करोड़ रुपए CGST और 16,286 करोड़ रुपए SGST में सेटल किए हैं। रेग्युलर सेटलमेंट के बाद केंद्र सरकार को 41,482 करोड़ रुपए, जबकि राज्य सरकारों को 41,826 करोड़ रुपए की आय हुई है। GST रेवेन्यू में सुधार के ताजा ट्रेंड के कारण एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले नवंबर 2020 के रेवेन्यू में 1.4% की ग्रोथ रही है। इस महीने में वस्तुओं के आयात से मिलने वाला रेवेन्यू 4.9% बढ़ा है।

Advertisement
2020 में GST कलेक्शन की स्थिति
माह कलेक्शन (करोड़ रु. में)
जनवरी 1,10,828
फरवरी 1,05,366
मार्च 97,597
अप्रैल 32,172
मई 62,151
जून 90,917
जुलाई 87,422
अगस्त 86,449
सितंबर 95,480
अक्टूबर 1,05,155
नवंबर 1,04,963
Advertisement

Related posts

कोरोना वायरस ने फिर से दुनिया को चिंता में डाला , मौत के बढ़ते ताजा आंकड़ों से WHO हैरान

News Times 7

कर्नाटक में हुई आप की जोरदार एंट्री राज्य के चर्चित पूर्व एडीजीपी बी भास्कर राव आम आदमी पार्टी में शामिल

News Times 7

यूपी -शपथ ग्रहण से पहले के चार गांवों में चला बाबा का बुलडोज़र, करोड़ो की सरकारी जमीन कराई गई खाली,करवाई जारी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़