News Times 7
कोरोना

महाराष्ट्र में लगातार केस बड़े दूसरे दिन टोटल 6185 केस आए

कोरोना के नए मामलों में महाराष्ट्र फिर चिंता बढ़ा रहा है। यहां लगातार दो दिन से सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। बीते 24 घंटे में यहां 6185 नए केस आए, 4089 ठीक हुए और 486 मरीजों की मौत हो गई। इसके मुकाबले दिल्ली में 5482 और केरल में 3966 केस आए। उधर, देश में गुरुवार को 41 हजार 353 केस आए, 41 हजार 177 मरीज ठीक हुए और 486 की मौत हो गई। 319 एक्टिव केस बढ़े।

देश में अब तक कोरोना के 93.51 लाख केस आ चुके हैं, 87.58 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 1.36 लाख की मौत हो चुकी है, जबकि 4.53 लाख का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

Advertisement

राजस्थान में लगातार 21 दिन से एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ी है। मध्यप्रदेश में 12 दिन और गुजरात में नौ दिन से एक्टिव केस बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र भी अब इस सूची में शामिल हो गया है। यहां भी लगातार सात दिन से एक्टिव केस में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को महाराष्ट्र में 2011, राजस्थान में 881, गुजरात में 203, मध्यप्रदेश में 478 एक्टिव केस बढ़े हैं।

Advertisement

भारत नए मरीजों के मामले में दुनिया में फिर दूसरे नंबर पर हो गया है। यहां हर दिन 35-44 संक्रमित मिल रहे हैं। एक हफ्ते पहले तक भारत चौथे और पांचवें नंबर पर था। अमेरिका इस मामले में टॉप पर है। यहां हर दिन 1 लाख से ज्यादा केस बढ़ रहे हैं।

राहत की बात है कि कोरोना से होने वाली मौतों के मामले में भारत की स्थिति कुछ बेहतर है। दुनिया में भारत अब 8वां देश हो गया है जहां हर दिन सबसे ज्यादा मौतें हो रहीं हैं। 25 नवंबर को वह 5वें नंबर पर था।

Advertisement
Advertisement

Related posts

बच के रहें जारी है अभी भी कोरोना का खतरा ,हर रोज 50 हजार नए केस हो सकते है खतरे की घंटी

News Times 7

कोरोना के लिए केन्द्र सरकार ने 51हजार करोड का अलग फंड बनाया

News Times 7

तेजी से पैर पसार रहा है कोरोना का तीसरा लहर मात्र एक दिन में मिले 38 हजार नए केस

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़