News Times 7
बड़ी-खबरस्वस्थ

केजरीवाल का प्रस्ताव लाॅकडाउन फिर से होगा लागू

दिल्ली में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है. इस वजह से दिल्ली सरकार ने शादियों में मिली छूट को वापस ले ली गई है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि हमने शादी समारोह में 200 लोगों तक शामिल होने की इजाजत को वापस ले लिया है. अब सिर्फ 50 लोग ही शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा दिल्ली में छोटे-छोटे हिस्सों में लॉकडाउन भी लग सकता है. इस बारे में केंद्र सरकार को दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने प्रस्ताव भेजा है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की स्थिति सामान्य होने पर पहले 50 से यह संख्या 200 तक बढ़ाई गई थी, जिसे अब फिर से वापस ले लिया गया है. इसके साथ ही दिल्ली सरकार, कोरोना संक्रमण को लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगी, जिसमें नियमों के उल्लंघन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना होने की स्थिति में दिल्ली के भीड़भाड़ वाले बाजारों को अस्थाई रूप से बंद करने की अनुमति मांगेगी.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड की संख्या पर्याप्त है, लेकिन आईसीयू वाले बेड की कमी, जिसके लिए केंद्र सरकार ने मदद की है. उन्होंने कहा कि सभी सरकारें मिलकर काम कर रही हैं, लेकिन सबसे बड़ी जरूरत है कि लोग ध्यान रखें. कई लोग बिना मास्क घूम रहे हैं. मेरी अपील है कि कृपया मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.

गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 99 लोगों की मौत हुई है, जो महाराष्ट्र से ज्यादा है. दिल्ली में कोरोना का कहर किस तरह बरपा है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इस महीने हर घंटे चार लोगों की मौत हो रही है. नवंबर में ही कोरोना से दिल्ली में अब तक 1100 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

Related posts

उड्डयन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने खुद संभाला मोर्चा ,दिल्‍ली एयरपोर्ट पर होगा बड़ा सुधार

News Times 7

राहुल गांधी ने महाकाल के दरबार में कुछ इस तरह लिया आशीर्वाद

News Times 7

लोकसभा चुनाव को लेकर ममता बनर्जी का दावा, बोलीं- BJP ने बुक कर लिए हैं लोकसभा चुनाव के लिए सारे हेलिकॉप्टर

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़