News Times 7
क्राइमब्रे़किंग न्यूज़रेप

यूपी -15 साल की नाबालिग के साथ 5 लोगों ने किया गैंगरेप

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में धान काटने गई एक 15 साल की लड़की के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप किया।

 

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में धान काटने गई एक 15 साल की लड़की के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप किया।  पीने के बाद आरोपियों ने लड़की को खेत में दबोच लिया और गैंगरेप किया। पीड़ित चीखने न पाए, इसके लिए आरोपियों ने उसका मुंह और नाक दबाए रखी। इससे लड़की का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ है। लड़की के प्राइवेट पार्ट पर चोट के भी निशान मिले हैं।

गैंगरेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने धाराएं बढ़ाई हैं। पांचों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ भी कर रही है, लेकिन अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिली। इस घटना के बाद से गांव में तनाव है। गुरुवार शाम पीड़ित का परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

Advertisement

बुधवार की शाम धान काटने खेत गई थी लड़की
सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़ित बुधवार शाम धान की कटाई करने के लिए खेत गई थी। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो परिजन ने खोजबीन शुरू की। रात में लड़की का शव खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिला। उसके हाथ बंधे हुए थे। मौके की परिस्थितियां बता रही थीं कि लड़की के साथ पहले दुष्कर्म, फिर हत्या की गई। वारदात करने वाले भी एक या दो नहीं, बल्कि इससे ज्यादा थे। मौके पर शराब की तीन बोतलें भी मिली हैं।

FIR में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई

प्रभारी एसपी आरएस गौतम ने बताया कि बुधवार देर शाम थाना सतरिख के गांव में एक लड़की का शव धान के खेत में मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होने के बाद एफआईआर में हत्या के साथ दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई है। जांच के लिए अपर एसपी की अगुआई में टीम का गठन किया गया है। सारे सबूत जुटाए जाएंगे और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्य सरकारें अगर मान जाऐ तो डीजल पेट्रोल की किमतें ऐसे हो सकती कम

News Times 7

पटना-रांची एनएच 31 पर नवादा बाइपास पर सरसों तेल से भरा टैंकर पलटा लूटने को उमड़ पड़े लोग

News Times 7

मणिपुर हिंसा 54 जिंदगियां हुई खत्म, प्रभावित क्षेत्रों में सेना का ‘मजबूत नियंत्रण’

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़