News Times 7
बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को रिहा करने के आदेश जारी

जम्मू कश्मीर सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने यह जानकारी दी है कि पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को रिहा किया जा रहा है.

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को अनुच्छेद 370 हटाए जाने से पहले पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. एक साल से अधिक समय हिरासत में गुजारने के बाद अब महबूबा मुफ्ती रिहा हो गई हैं. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की सरकार ने महबूबा मुफ्ती को आज रिहा करने का निर्णय लिया.

महबूबा मुफ्ती को 434 दिन बाद रिहा किया गया है. महबूबा मुफ्ती की रिहाई के बाद उनकी बेटी इल्तिजा ने उनके ही ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कठिन समय में साथ देने वालों को धन्यवाद दिया.

जम्मू कश्मीर सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने यह जानकारी दी है कि पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को रिहा किया जा रहा है. 

Related posts

बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन को युवाओं ने सड़क पर घेरा और मांगने लगे रोजगार!

News Times 7

नवंबर से बैंक मे जमा निकासी पर बैंक वसूलेगा चार्ज

News Times 7

दिल्ली को मिला नया उपराज्यपाल,अनिल बैजल के इस्तीफे के बाद विनय कुमार सक्सेना होंगे उपराज्यपाल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़