News Times 7
बड़ी-खबरबिचारब्रे़किंग न्यूज़

हरसिमरत का इस्तीफा राजनीतिक मजबूरी-कृषि बिल पर बोले नरेंद्र सिंह तोमर

आजतक से बात करते हुए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि एपीएमसी की अवधारणा जारी रहेगी. इसका किसानों को फायदा मिलेगा. उन्होंने कहा कि किसानों के लिए लाभ के लिए एमएसपी जारी रहेगी. मुझे लगता है कि कुछ लोगों ने बिल को ध्यान से नहीं पढ़ा.

 

किसानों से जुड़े तीन बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. किसान सड़क पर हैं और मोदी सरकार झुकने के लिए तैयार नहीं है. आजतक से बात करते हुए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि एपीएमसी की अवधारणा जारी रहेगी. इसका किसानों को फायदा मिलेगा. उन्होंने कहा कि किसानों के लिए लाभ के लिए एमएसपी जारी रहेगी. मुझे लगता है कि कुछ लोगों ने बिल को ध्यान से नहीं पढ़ा.

अकाली दल नेता हरसिमरत कौर बादल के इस्तीफे पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि उनके इस्तीफे के पीछे कुछ राजनीतिक मजबूरी हो सकती है. बिल को राज्यसभा से पारित कराने के प्लान पर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हम विपक्ष के नेताओं से बात करेंगे और बिल के बारे में फैल रही अफवाह को खत्म करने की कोशिश करेंगे.

दरअसल, पूरा विवाद केंद्र के उन तीन कृषि विधेयकों को लेकर है. इसमें कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) बिल, मूल्य आश्वासन और कृषि सेवाओं पर किसान (संरक्षण एवं सशक्तिकरण बिल) और आवश्यक वस्तु संशोधन बिल शामिल है. इन बिल को लोकसभा से पास करा लिया गया है और अब इसे राज्यसभा से पास कराने की तैयारी है.

इन अध्यादेशों को लेकर यह कहा जा रहा है कि किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) ही आमदनी का एकमात्र जरिया है, अध्यादेश इसे भी खत्म कर देगा. इसके अलावा कहा जा रहा है कि ये अध्यादेश साफ तौर पर मौजूदा मंडी व्यवस्था का खात्मा करने वाले हैं. हालांकि, सरकार का कहना है कि हम एसएसपी नहीं खत्म कर रहे हैं.

इसके बावजूद इन विधेयकों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में किसानों सड़क पर हैं. विपक्ष ने संसद शुरू होने से पहले ही साफ कर दिया था कि सदन में कृषि संबंधी अध्यादेशों का विरोध करेगी. अकाली दल ने भी बगावत का रुख अख्तियार कर लिया है. एनडीए सरकार में मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने इस्तीफा दे दिया है.

Related posts

लंदन पहुंचे राहुल गांधी ,भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला बोला, कहा भाजपा ने चारों तरफ ‘केरोसिन’ छिड़क रखा है

News Times 7

मुजफ्फरपुर में हवाई जहाज में बना होटल ,देखने के लिए जुटी हजारो की भीड़

News Times 7

राम नगरी में फिर टूटेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड छठे दीपोत्सव की तैयारी तेज

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़