News Times 7
क्राइमबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

आज से 19 वर्ष पहले 2001 को अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी आतंकी घटना की कहानी

इतिहास की सबसे बड़ी आतंकी घटना 

नई दिल्ली, –9/11 USA Terror Attack: आज से 19 वर्ष पहले ग्यारह सितंबर 2001 को अमेरिका का सामना इतिहास की सबसे बड़ी आतंकी घटना से हुआ था, जिसमें तीन हजार लोगों की जान गई थी। यह हमला अमेरिका में न्‍यूयार्क के प्रसिद्ध वर्ल्ड ट्रेड सेंटर समेत चार महत्वपूर्ण जगहों पर हुआ था। इस हमले में केवल अमेरिका ही बल्‍कि दुनिया भर के नागरिक  इस हमले में मारे गए। माना जाता है कि अमेरिका पर ये हमला कर अल कायदा के कुख्‍यात आतंकी ओसामा बिन लादेन ने खुद अपने डेथ वारंट पर साइन कर दिया था। उसके बाद ओसामा दुनिया में मारा-मारा फिरता रहा।   यही से ओसामा के मारे जाने की कहानी शुरू हुई थी।

कुछ सेकेंडों में बहुमंजिला इमारत राख में तब्दील

अमेरिका जैसे महाशक्ति देश पर हुए अलकायदा के इस आतंकी हमले ने पूरी दुनिया में दहशत पैदा कर दी थी। कुख्‍यात आतंकी संगठन ने अमेरिका में एक के बाद एक चंद मिनटों में चार ठिकानों पर हमले किए थे। इन हमलों को विमान हाईजैक के जरिए अंजाम दिया गया था। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (डब्ल्यूटीसी) पर जैसे ही विमान टकराया, कुछ सेकेंडों में ये बहुमंजिला इमारत राख के ढेर में तब्दील हो गई। इन हमलों से अमेरिका को आर्थिक स्तर पर  बड़ा झटका लगा।

Related posts

चुनाव के घोषणा के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों की बुलाई बैठक

News Times 7

दिल्लीः कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगा पार्टी नेताओं का तांता, राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग

News Times 7

संगरूर लोकसभा उपचुनाव में जीत की खातिर आम आदमी पार्टी ने झोंकीं पूरी ताकत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़