News Times 7
बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

कांग्रेस को कश्मीर में लग सकता है झटका

कांग्रेस को कश्मीर में लग सकता है झटका

http   greaterjammu com wp-content uploads 2019 04 gulam-navi-azad jpeg

भारत की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इन दिनों नेताओं की नाराजगी का सामना कर रही है। हाल ही में गुलाम नबीं आजा, कपिल सिब्बल जैसे की वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के आलाकमान सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी और संगठन चुनाव की मांग की थी। हाल में तो उन्होंने यहां तक भी कहा कि अगर कांग्रेस में चुनाव नहीं हुआ तो पार्टी 50 वर्षों तक विपक्ष में ही बैठी रह सकती है। बीजेपी गुलाम नबी आजाद की नाराजगी का फायदा कश्मीर में उठाने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस का अंदरूनी घटनाक्रम भी कश्मीर की राजनीति को प्रभावित कर सकता है। राज्य कांग्रेस के बड़े नेता गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस नेतृत्व को लेकर तीखे तेवर नए राजनीतिक समीकरण की तरफ बढ़ सकते हैं। भाजपा इस मौके का लाभ उठा सकती है।

हालांकि उसने अपनी रणनीति का खुलासा नहीं किया है, लेकिन वह कांग्रेस के इन अंदरूनी मतभेदों को राज्य में अपने पक्ष में बनाने की कोशिश करेगी। भाजपा की नजर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं पर है। जिन्हें वह अपने साथ लाकर राज्य में नई राजनीतिक गतिविधियों को शुरू करना चाहती है।

सूत्रों के अनुसार जल्दी ही जम्मू-कश्मीर के नए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा अपने सलाहकार परिषद का गठन करेंगे। इसके बाद राजनीतिक गतिविधियों और भविष्य की तैयारियों का काम शुरू कर दिया जाएगा। हाल ही में भाजपा महासचिव राम माधव ने भी राज्य का दौरा कर वहां के हालात का जायजा लिया है।

 

Related posts

मध्यप्रदेश में जारी है मूसलाधार बारिश, चिंतित शिवराज सिंह को प्रधानमंत्री ने दिया हर संभव मदद का भरोसा

News Times 7

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया देश मे 834 लोगों पर केवल 1 डॉक्टर, 80 फीसदी एलोपैथिक

News Times 7

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट में एम्स की आधारशिला रखी, बोले- साल 2020 ने बताया ‘स्वास्थ्य ही संपदा है’

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़