News Times 7
बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

यूपी विधानसभा में आज रखे जाएंगे कई विधेयक, हंगामे के आसार

यूपी विधानसभा में आज रखे जाएंगे कई विधेयक, हंगामे के आसार

यूपी विधानसभा



देवरिया से भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। अवकाश के बावजूद विधानसभा की बैठक कुछ देर में होगी। इसमें लगभग डेढ़ दर्जन विधेयक रखने के साथ ही अन्य विधायी कार्य होंगे।

कानून-व्यवस्था और कोरोना समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दल हंगामा कर सकते हैं। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने जन्मेजय सिंह के निधन की सूचना दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि 75 वर्षीय जन्मेजय सिंह वर्ष 2000 में पहली बार विधायक चुने गए थे। वर्ष 2012 और 2017 में वह लगातार चुनाव जीते। वह लोकप्रिय जननेता थे, जन आकांक्षाओं का सम्मान करते थे।
वह कसिया सहकारी बैंक के संचालक रहे। वह गौरीबाजार क्षेत्र के प्रगतिशील किसान थे और कई शिक्षण संस्थानों से जुड़े हुए थे। उनके निधन से भाजपा को अपूरणीय क्षति हुई है। सपा के शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि जन्मेजय सिंह सरल व सौम्य स्वभाव के थे। कई जन आंदोलनों में वह जेल गए थे।

बसपा के नेता लालजी वर्मा ने कहा कि वह पहली बार वर्ष 2000 में बसपा प्रत्याशी के रूप में उपचुनाव जीतकर विधायक बने थे। कांग्रेस की आराधना मिश्रा मोना, सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर, अपना दल (सोनेलाल) के नील रत्न पटेल ने भी शोक व्यक्त करते हुए जनमेजय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 


 

Related posts

श्रमजीवी एक्सप्रेस के पैंट्री कार छापेमारी के दौरान 113 लीटर शराब बरामद ,पेंट्रीकार के सभी स्टाफ गिरफ्तार

News Times 7

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में पहली बार 1 दिन में दो लाख संक्रमण का आंकड़ा पार

News Times 7

बीजेपी से निकाले गए मंत्री हरक सिंह को लेकर कांग्रेस नेता हरीश रावत का बड़ा बयान- कांग्रेस छोड़ने की गलती स्वीकार करें, तभी होगा स्वागत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़