News Times 7
बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

हवाला-रोज 3 करोड़ निकालता था चीनी नागरिक, मणिपुर की लड़की से की थी शादी

हवाला – रोज 3 करोड़ निकालता था चीनी नागरिक, मणिपुर की लड़की से की थी शादी

 

हवाला रैकेट को लेकर खुलासा (सांकेतिक तस्वीर)
  • चीनी नागरिक के हवाला रैकेट में खुलासा
  • फर्जी पहचान के साथ रुका था चीनी संदिग्ध

चीन के नागरिक द्वारा भारत में रहकर चलाए जा रहे हवाला कारोबार को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं. आयकर विभाग की पूछताछ में पता लगा है कि लोउ सांग भारत में अपनी पहचान बदलकर रह रहा था, इतना ही नहीं मणिपुर की एक लड़की से भी शादी कर चुका है. मंगलवार को ही आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी कर करीब 1000 करोड़ रुपये के हवाला कारोबार का भांडा फोड़ दिया.

आयकर विभाग की छानबीन में अबतक ये बड़ी बातें सामने आई हैं…

# संदिग्ध लोउ सांग, अपनी पहचान बदल कर भारत में रह रहा था. वह चार्ली पैंग बन गया था और खुद को भारतीय नागरिक कहता था. उसके बाद भारत का फर्जी पासपोर्ट और आधार कार्ड है, चार्ली ने मणिपुर की लड़की से शादी की.

# हवाला के जरिए लोउ हर रोज तीन करोड़ रुपये निकालता था, इसमें उसकी मदद बंधन बैंक और ICICI बैंक के अधिकारी करते थे. चीनी संदिग्ध के पास करीब 40 बैंक अकाउंट हैं.

# आयकर विभाग ने अपनी छापेमारी में बैंक अधिकारियों के यहां भी रेड डाली.

# ये घोटाला करीब तीन साल से चल रहा था, जिसमें फर्जी कंपनियां बनाई गईं. घोटाले की कुल कीमत एक हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है.

# आरोपी की ओर से बार-बार पता बदल दिया जाता था, पहले वो दिल्ली के द्वारका में रुका था और फिर डीएलएफ इलाके में.

# इसमें सिर्फ चीनी पैसा ही नहीं बल्कि हान्गकान्ग, अमेरिकी डॉलर का भी घपला किया जा रहा था

दरअसल, खुफिया एजेंसियों की जानकारी के आधार पर IT की टीम ने दिल्ली, गाजियाबाद और गुरुग्राम में चीनी नागरिकों के 21 ठिकानों पर छापेमारी की थी. अब तक आयकर विभाग को 300 करोड़ के हवाला लेनदेन का पता चला है, लेकिन विभाग के मुताबिक ये रकम एक हजार करोड़ से ज्यादा की हो सकती है.

Related posts

बिहार में 251 फीट लंबा कांवर लोगो के लिए अजूबा ,बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक करने निकल पड़े शिव भक्‍त

News Times 7

केंद्र सरकार पूर्ववर्ती यूपीए सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ लाएगी श्वेत पत्र

News Times 7

आरा नगर के उजियार टोला मे दूषित पानी से लगा गंदगी का अंबार ,डायरिया से लोग प्रभावित, सामाजिक कार्यकर्ता क्यामुद्दीन अंसारी ने किया दौरा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़