News Times 7
बड़ी-खबरराजनीति

सचिन पायलट ने सोनिया और राहुल गांधी को बोला थैंक्स….

 

सचिन पायलट ने सोनिया और राहुल गांधी को बोला थैंक्स, कहा- बेहतर भारत के लिए काम करूंगा

 

जयपुर. राजस्थान में करीब एक महीने से चल रहा सियासी संग्राम अब थम गया है. अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के ​नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार से नाराज सचिन पायलट (Sachin Pilot) अब मान गए हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और महसचवि प्रियंका गांधी से मुलाकात और चर्चा के बाद सचिन पायलट की घर वापसी हो गई है. इसके साथ ही राजस्थान की कांग्रेस सरकार के गिरने का संकट भी फिलहाल टल गया है. घर वापसी के बाद सचिन पायलट ने कुछ फोटो ट्विटर पर शेयर करने के साथ ही एक संदेश भी लिखा है. उन्‍होंने सोनिया और राहुल गांधी को धन्‍यवाद दिया है.

सचिन पायलट ट्वीट किया, ‘मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के नेताओं को धन्यवाद देता हूं. उन्होंने हमारी शिकायतों पर ध्यान दिया और उसपर चर्चा की. मैं अपने विश्वास में दृढ़ हूं और एक बेहतर भारत के लिए काम करता रहूंगा, ताकि राजस्थान के लोगों से किए गए वादों को पूरा किया जा सके और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की जा सके.’

Related posts

भारत में बढ़ती भूखमरी पर आए रिपोर्ट पर आप नेता शुभम ने प्रधानमंत्री पर साधा जम के निशाना, की इस्तीफे की मांग

News Times 7

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट में की बेहतरीन वापसी, पहले 10 विकेट झटके, फिर बढ़त भी बनाई

News Times 7

दिल्ली में मुफ्त बिजली योजना जारी रहेगी, ई-वाहनों पर सब्सिडी और सस्ती बस यात्रा का तोहफा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़