News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

शिबू सोरेन के निधन पर रंजीत कुमार ने जताया शोक, कहा- आदिवासियों के हक के सच्चे योद्धा थे

शिबू सोरेन के निधन पर रंजीत कुमार ने जताया शोक, कहा- आदिवासियों के हक के सच्चे योद्धा थे

बक्सर – झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर आम आदमी पार्टी बक्सर के जिला महासचिव रंजीत कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन जी का जीवन आदिवासियों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को समर्पित रहा।

श्री रंजीत ने कहा कि शिबू सोरेन जी ने आदिवासियों के हित में झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठन किया और उनके हक व अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया। उन्होंने आदिवासी समाज को सूदखोरी और शोषण से बचाने के लिए उन्हें शिक्षित किया और गरीबों की जमीन हड़पने वालों के खिलाफ मोर्चा खोला।

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का जाना देश और विशेषकर आदिवासी समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके संघर्ष और आदर्श हमेशा नई पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

काँग्रेस के दलित मुख्य्मंत्री बनाने पर तिलमिलाईं बहन जी बोलीं- चुनावी लाभ लेने के लिए लिया यह निर्णय

News Times 7

बुधवार को बदल सकते हैं आपके भाग्य इन राशियों से होगा भाग्योदय

News Times 7

जानिए आज का अपना दिन कैसा होगा…

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़