कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले बड़बोले मंत्री विजय शाह के मामले का मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान लिया है
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने डीजीपी से कहा है कि मंत्री विजय शाह के खिलाफ FIR कराकर चार घंटे में कार्रवाई की जानकारी हाईकोर्ट को दें।
जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की बेंच ने ये आदेश दिए हैं।
पटना – देश में बदलते घटनाक्रम को देखते हुए जिस प्रकार ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने वाले दो बहादुर महिला वीर सैनिकों ने बहादुरी दिखाई वह काबिले तारीफ है बावजूद सत्ता के संरक्षण में रह कर सत्ताधारी दल के नेताओं के द्बारा बदजुबानी थम नहीं रही हैं नया मामला कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए बयानों पर है जहां मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने विवादित बयान देते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बता दिया वही इस मुद्दे पर मुखर होते हुए आम आदमी पार्टी बिहार प्रदेश के युवा महासचिव व अधिवक्ता शुभम उपाध्याय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए भाजपा को देशद्रोही करार दे दिया, शुभम ने बताया कि भाजपा के लोग ने शुरू से ही सैनिकों का अपमान किया है यह नई बात नहीं है जब भाजपा के बड़े नेताओं ने सैनिकों को कहा था कि सैनिक मरने के लिए ही होते हैं और यह अब ताजा मामला मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय सिंह द्वारा जिस प्रकार बहन सोफिया कुरैशी पर दिया गया है वह काफी ही शर्मनाक है शुभम ने कहा कि विजय सिंह ने सत्ताधारी दल भाजपा का चेहरा उजागर किया है, अगर भाजपा देश हित की बातें सोचती तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कहने पर युद्ध विराम की घोषणा नहीं कर देती हमारे देश के लिए इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता कि आपके आंतरिक मामलों में तीसरे देश का प्रतिनिधि हस्तक्षेप करता है देश के प्रधानमंत्री का विवेक शून्य हो गया है जो अपने देश के भावनाओं की उपेक्षा करते हुए पाकिस्तान के सामने घुटने टेक दिए, और दुसरी तरफ नेताओं को भाजपा सैनिकों को अपमानित करने के लिए खुली छुट दे रखी है, लेकिन भाजपा यह जान लें की देश की बेटी सोफिया का अपमान ये देश कभी नही सहेगा, बेटी के स्वाभिमान के लिए आम आदमी पार्टी सड़क पर उतरेगी, जबतक भाजपा का बदतमीज नेता व मंत्री कर्नल सोफिया के सामने गिर कर माफी न मागें
हालांकि सुनने में यह भी आया है कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा स्वत: संज्ञान भी लिया गया है और प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए मंत्री पर प्राथमिक की दर्ज कराने के बाद भी कही गई है मैं न्याय मंडल से यह मांग करता हूं कि कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए कर्नल सोफिया पर दिए हुए बयानों को आधार बनाते हुए मध्य प्रदेश के इस बदतमीज भाजपा नेता पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए ताकि आगे से फिर कभी भी भाजपा नेताओं द्वारा इस तरीके की बदतमीजी और बाजूबानी ना की जा सके।
MP हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई सोमवार सुबह सबसे पहले करने की बात कही है।
