News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

भारत सरकार ने सिंधु नदी का पानी रोका तो पाक‍िस्‍तान घुटने पर आया, औपचारिक रूप से मोदी सरकार से अपील की है कि इस फैसले पर करें पुनर्विचार

भारत सरकार ने सिंधु नदी का पानी रोका तो पाक‍िस्‍तान घुटने पर आ गया. भारत के फैसले से हताश पाकिस्तान ने औपचारिक रूप से मोदी सरकार से अपील की है कि इस फैसले पर पुनर्विचार करें. पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय के सचिव सैय्यद अली मुर्तुजा ने भारत के जल शक्ति मंत्रालय के सचिव को चिट्ठी लिखकर बातचीत की पेशकश की है और अनुरोध किया है कि इस संवेदनशील फैसले पर दोबारा विचार किया जाए. पाक‍िस्‍तान पर यह मार नूर खान और रफीकी एयरबेस की तबाही से ज्‍यादा बड़ी है. क्‍योंक‍ि इससे पंजाब के पूरे इलाके में सूखा पड़ जाएगा

पाकिस्तान का कहना है कि अगर भारत तीन नदियों के जल पर अपने अधिकार का पूर्ण उपयोग करने लगा, तो पाक‍िस्‍तान के कई राज्‍यों में गंभीर जल संकट पैदा हो जाएगा. इस खतरे को भांपते हुए पाकिस्तान ने भारत से तुरंत बात करने की अपील की है. लेकिन भारत इस बार नरमी के मूड में नहीं दिखता. पीएम मोदी ने एक द‍िन पहले ही कहा था क‍ि पाक‍िस्‍तान को क‍िसी भी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी.

सूत्रों के मुताबिक भारत सरकार पाकिस्तान की गुहार से प्रभावित नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हालिया राष्ट्र के नाम संबोधन में साफ किया कि खून और पानी साथ नहीं बह सकते. यह बयान पाकिस्तान के लिए भारत के कड़े संदेश की तरह देखा जा रहा है. भारत अब रावी, ब्यास और सतलुज नदियों के जल पर अपना अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने की योजना बना रहा है, जिससे पाकिस्तान की चिंताएं और गहराती जा रही हैं.

सिंधु जल समझौता सस्पेंड होने से पाकिस्तान बेचैन है. क्योंकि उसकी कृषि और वाटर सप्‍लाई का बड़ा हिस्सा भारत से बहने वाली नदियों झेलम, चेनाब और सिंधु पर निर्भर है. भारत अगर इन नदियों के पानी को रोककर अपने इस्तेमाल में लाता है तो पाकिस्तान में सिंचाई, पीने के पानी और बिजली उत्पादन पर बड़ा असर पड़ेगा. पहले से जल संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए यह स्थिति और भी गंभीर हो जाएगी. भारत की योजना से उसे 3 नदियों के जल पर अधिक नियंत्रण मिलेगा, जिससे पाकिस्तान की जल-आर्थिक सुरक्षा पर सीधा खतरा मंडराने लगा है.

Related posts

जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने चीन और पाकिस्तान को लगाई फटकार

News Times 7

विराट को गेंदबाजी करने के लिए बेताब है ये AUS बॉलर

News Times 7

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के लिए स्काडा की जमीन प्राप्ति हेतु हस्ताक्षर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़