News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

दिल्‍ली की रेखा गुप्‍ता सरकार ने लाखों माताओं-बहनों के लिए 5100 रुपये का फंड आवंटित करने को दे दी मंजूरी

नई दिल्‍ली. देश की राजधानी दिल्‍ली में सरकार बनाने के बाद बीजेपी की सरकार ने लाखों महिलाओं को होली का तोहफा दिया है. मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता की सरकार ने महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये का फंड आवंटित करने का फैसला लिया है. कैबिनेट ने इस बाबत पेश प्रस्‍ताव को स्‍वीकार कर लिया है. अब दिल्‍ली की पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलने का रास्‍ता साफ हो गया है. बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले दिल्‍ली में सरकार बनने की स्थिति में महिलाओं कि समृद्धि योजना चलाने और उसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया था. सरकार बनने के बाद मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए इसके लिए पांच हजार करोड़ रुपये से ज्‍यादा के फंड को मंजूरी दे दी है.

अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने इस बाबत बड़ा ऐलान किया. सीएम रेखा गुप्‍ता ने कहा, ‘आज (8 मार्च 2025) महिला दिवस का एक सुंदर अवसर है और इस महिला दिवस के अवसर का सदुपयोग करते हुए हमने अपनी कैबिनेट की बैठक की, जिसमें सभी मंत्री मौजूद रहे. दिल्ली चुनाव के अपने संकल्प पत्र में महिला समृद्धि योजना के तहत दिल्ली की गरीब बहनों को 2500 रुपये देने का वादा जो हमने किया था, उसपर हमने मुहर लगा दी है. दिल्ली सरकार ने इसके लिए 5100 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है, ताकि दिल्ली की गरीब बहनों को हम समृद्धि योजना का लाभ दे सकें.’

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को 2100 रुपये हर महीने देने का वादा किया था. इसके लिए बकायदा रजिस्‍ट्रेशन भी कराया गया था. इसके बाद बीजेपी की तरफ से संकल्‍प पत्र के नाम से चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था. इसमें भाजपा ने दिल्‍ली में सरकार बनाने की स्थिति में महिला समृद्धि योजना को अमल में लाने और पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया था. चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटें जीतकर दिल्‍ली में 27 साल बाद सरकार बनाने की स्थिति में आ गई. पार्टी की सीनियर लीडर रेखा गुप्‍ता दिल्‍ली की नई मुख्‍यमंत्री बनीं और अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये आवंटित करने का ऐलान किया गया

मध्‍य प्रदेश से लेकर महाराष्‍ट्र तक में महिलाओं को कैश इंसेटिव देने का चुनावी फायदा राजनीतिक दल देख चुके थे. ऐसे में दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के दौरान भी महिलाओं को हर महीने नकदी देने का मुद्दा छाया रहा. सबसे पहले तत्‍कालीन आम आदमी पार्टी की सरकार ने महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का वादा किया था. आम आदमी पार्टी ने इसको लेकर बकायदा क्राइटेरिया भी निर्धारित कर दिया था. इसके बाद बीजेपी की तरफ से भी महिलाओं के लिए खास योजना का उल्‍लेख किया गया. अब उसी चुनावी वादे को पूरा करने के लिए दिल्‍ली की बीजेपी सरकार की तरफ से पहला बड़ा कदम उठाया गया है

 

Related posts

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने बताया, द्वारकाधीश और जगन्नाथ मंदिर पर लगे ‘ध्वज’ का खास

News Times 7

US कंपनी मॉडर्ना को मिलेगा कोरोना वैक्सीन

News Times 7

आप और भाजपा विधायक करेंगे एक दूसरे की शिकायत ,जाएँगे राष्ट्रपति के द्वार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़