News Times 7
खेलटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

भारतीय क्रिकेट टीम को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड के 4 धाकड़ खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान

नई दिल्ली. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत लगातार दूसरी बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने के बेहद करीब है. टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच चुकी है जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा. न्यूजीलैंड वही टीम है जिसने 25 साल पहले भारत को चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में हराकर टीम इंडिया के चैंपियन बनने के सपने को तोड़ दिया था. इसलिए भारतीय टीम को मिचेल सैंटनर एंड कंपनी को हल्के में लेने की भूल नहीं करनी होगी. बेशक न्यूजीलैंड की टीम में वो खिलाड़ी इस समय नहीं हैं जिन्होंने साल 2000 के फाइनल में भारत को हराया था लेकिन मौजूदा टीम भी कम नहीं है. इस टीम में 4 खिलाड़ी ऐसे हैं जो भारत की ट्रॉफी जीत में रोड़ा बन सकते हैं. इनमें एक भारतवंशी भी शामिल है जो इंडिया को हराने को तैयार है.

धाकड़ बल्लेबाज केन विलियम्सन (Kane Williamson) के बारे में हम सभी अच्छी तरह जानते हैं. विलियम्सन ने चैंपियंस ट्रॉफी के पिछले दो मैचों में बेजोड़ प्रदर्शन किया है. न्यूजीलैंड की बैटिंग की धुरी कहे जाने वाले केन इस समय शानदार लय में हैं. उन्होंने लीग मैच में भारत के खिलाफ 81 रन की पार खेली थी जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में विलियम्सन के बल्ले से 102 रन निकले. उन्होंने टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. भारतीय गेंदबाजों को इस धाकड़ बैटर को जल्दी पवेलियन भेजना होगा. नहीं तो अगर विलियम्सन एक बार जम गए तो फिर उन्हें आउट करना मुश्किल हो जाएगा. विलियम्सन इस चैंपियंस ट्रॉफी में 4 मैचों में 189 रन बना चुके हैं. उनके नाम एक शतक और एक अर्धशतक दर्ज है.

Related posts

,गायिका मैथिली ठाकुर से दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो के स्टाफ ने ,किया अभद्रतापूर्ण व्यवहार

News Times 7

CTET 2024 Admit Card: दिसंबर में होगी सीटीईटी परीक्षा, कब आएगा एडमिट कार्ड? देखें लेटेस्ट अपडेट्स

News Times 7

75वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, जानिये क्या है बिहार के लिए नितीश कुमार का प्लान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़