News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

आपके घर का रसोईया बना डकैत , जेवर सहीत लाखों की संपत्ति लेकर हुआ फरार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की इंटर-स्टेट सेल (आईएससी) ने नोएडा (उत्तर प्रदेश) में हुई एक सनसनीखेज डकैती के मामले को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के मधुबनी निवासी राजेश राय (41 वर्ष) और दिल्‍ली के शाहबाद डेयरी निवासी परवीन उर्फ सोनू उर्फ मोटा (30 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के कब्‍जे से 4.70 लाख रुपये भी बरामद किए हैं.

दिल्‍ली पुलिस के एडिशनल कमिश्‍नर ऑफ पुलिस (क्राइम ब्रांच) संजय कुमार सैन के अनुसार, यह मामला 22 फरवरी 2025 को नोएडा के सेक्टर-61 में हुई एक हाई-प्रोफाइल डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था. वारदात में एक प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक की पत्नी को आरोपियों ने पहले बंधक बनाया और फिर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था. वारदात को अंजाम देने वाले डकैत घर से 60 लाख रुपये नगद, कीमती गहने और प्रापर्टी डॉक्‍यूमेंट लूट ले गए थे.

इस वारदात को लेकर नोएडा के सेक्टर-58 थाने में एफआईआर दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू की गई थी. वहीं, वारदात को अंजाम देने वाले डकैतों की तलाश में नोएडा पुलिस लगातार प्रयासरत थी

Advertisement

एडिशनल कमिश्‍नर ऑफ पुलिस (क्राइम ब्रांच) संजय कुमार सैन के अनुसार, नोएडा सेक्टर-61 में हुई डकैती की वारदात दिल्‍ली पुलिस के संज्ञान में थी. बंधक बनाकर डकैती की इस वारदात की गहन जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रणनीति तैयार की गई. मामले की जांच में शामिल हेड कांस्टेबल सुनील को पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपियों में से एक आरोपी परवीन उर्फ सोनू उर्फ मोटा दिल्‍ली के शाहबाद डेयरी इलाके का रहने वाला है.

तफ्तीश के दौरान, पुलिस को पता चला कि परवीन दिल्ली के कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के करीब आने वाला है. जिसके बाद, इंस्पेक्टर सतेंद्र मोहन और महिपाल सिंह के नेतृत्व में इलाके में छापेमरी कर दी गई. जैसे ही आरोपी परवीन मौके पर पहुंचा, पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा. पूछताछ में आरोपी परवीन ने अपने गिरोह और लूटे गए सामान के बारे में पुलिस को बताया. परवीन की निशानदेही पर आरोपी राजेश राय को गिरफ्तार कर लिया गया. राजेश राय डकैती के मुख्‍य साजिशकर्ताओं में से एक था.

Advertisement
Advertisement

Related posts

विधानसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिम बंगाल और असम की कुल 77 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी,बंगाल की 30 और असम की 47 सीटें शामिल

News Times 7

एलन मस्क ने विकिपीडिया को अपना नाम बदलने का दिया सुझाव, कहा -नाम बदल लोगे तो 1 बिलियन डॉलर दूंगा

News Times 7

बिलासपुर में पिता की शर्मनाक करतूत बेटी के साथ दुष्कर्म कर, जान से मारने की देता था धमकी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़