News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

इंग्लैंड के शर्मनाक प्रदर्शन से अफगानिस्तान बाहर,दक्षिण अफ्रीका बिना जीते ही सेमीफाइनल में पहुंचा

नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड से जीते बिना ही चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल  में जगह बना ली है. अफ्रीकी गेंदबाजों ने शनिवार को इंग्लैंड को 179 रन पर समेट दिया है. यह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का लोएस्ट स्कोर है. टूर्नामेंट में यह पहला मौका है जब कोई टीम 200 से कम स्कोर पर आउट हुई है. अब बाजी दक्षिण अफ्रीकी बैटर्स के हाथ में है. अब अगर दक्षिण अफ्रीकी बैटर गलती नहीं करते हैं तो इंग्लैंड को उन्हें जीतने से रोकना मुश्किल होगा

इंग्लैंड के 179 रन पर ढेर होने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की 2 बातें तय हो गई हैं. पहली- दक्षिण अफ्रीका का सेमीफाइनल में पहुंचना. दूसरा- अफगानिस्तान का सेमीफाइनल से बाहर होना. दरअसल, अफगानिस्तान की सारी उम्मीदें इंग्लैंड की जीत पर टिकी थीं, वह भी भारीभरकम अंतर से. अगर इंग्लैंड अफ्रीकी टीम को 207 रन से हराता तभी अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचता. अब जबकि इंग्लैंड 207 रन बना ही नहीं सका तो जीत का ये अंतर कैसे होगा. यानी अगर इंग्लैंड यह मैच जीत भी ले तो भी सेमीफाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका ही क्वालीफाई करेगा

दक्षिण अफ्रीका ग्रुप बी से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम है. ऑस्ट्रेलिया पहले ही जगह बना चुका है. दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड मैच का रिजल्ट अब सिर्फ यह तय करेगा कि ग्रुप में पहले नंबर पर कौन रहता है. नतीजे से पहले ऑस्ट्रेलिया (4) पहले, दक्षिण अफ्रीका (3) दूसरे, अफगानिस्तान (3) तीसरे और इंग्लैंड (0) चौथे नंबर पर है. अफ्रीकी टीम का रनरेट 2.140 है, जो अफगानिस्तान (-0.990) से बहुत बेहतर है. दक्षिण अफ्रीका अब अगर इंग्लैंड से हार जाए तब भी उसका रनरेट अफगानिस्तान इसे बेहतर बना रहेगा

Advertisement
Advertisement

Related posts

वित्त मंत्री सीतारमण का अजीबो गरीब बयां कहा महंगाई नियंत्रण में आ गई है, अभी सरकार का ध्यान देश की आर्थिक वृद्धि पर है

News Times 7

अमेरिका के व्हाइट हाउस का किंग कौन, तस्वीरें हुई साफ

News Times 7

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधानसभा में प्रस्ताव किया पेश -MSP से नीचे अनाज बेचने पर मजबूर किया तो 3 साल जेल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़