News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

लालू परिवार और उनके करीबियों के ठिकानों पर चल रही रेड को लेकर नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जब हम साथ आते हैं रेड पड़ती है

पटना. इस वक्त बिहार की राजधानी पटना (Patna) से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सीएम नीतीश कुमार ने लालू परिवार के खिलाफ ईडी (ED), सीबीआई (CBI) की कार्रवाई को लेकर पहली बार चुप्पी तोड़ी है. सीएम नीतीश कुमार ने लालू परिवार और उनके करीबियों के ठिकानों पर चल रही रेड को लेकर कहा कि ऐसा 2017 में भी हुआ था. तब जेडीयू और आरजेडी के रास्ते अलग-अलग हो गए थे.

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 5 साल बाद जेडीयू और आरजेडी एक बार फिर से साथ आयी है तो देखिये फिर छापेमारी शुरू हो गयी है. उन्होंने तेजस्वी यादव ((Tejashwi Yadav) ) को सीबीआई समन भेजे जाने ( (CBI has summoned Tejaswi Yadav) ) को लेकर कहा कि जब हमलोग साथ आते हैं तब रेड पड़ती है. मैं इस पर क्या कह सकता हूं?

बता दें, जमीन के बदले नौकरी मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए समनभेजा है. दरअसल सीबीआई की टीम तेजस्वी यादव से जमीन के बदले नौकरी मामले में पूछताछ करना चाहती है. लिहाजा इसी मसले पर आगे की पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

 

Related posts

अब घर से दूर रहने पर भी इस तरह से दे सकेंगे वोट, ये है EC की प्लानिंग…

News Times 7

जंगलराज रिटर्न ,पटना में दिनदहाड़े 17 साल जेल काटकर आए अपराधी पर बरसाई गई गोलियां

News Times 7

लखनऊ में महिला दरोगा रोते-रोते पुलिस स्टेशन पहुंची, इंस्पेक्टर पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़