News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस का बड़ा खुलासा, एक तालाब में मिला श्रद्धा का कटा हुआ सिर

नई दिल्ली. श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले की जांच में पुलिस लगातार जुटी हुई है. आफताब पूनावाला ने श्रद्धा की हत्या के बाद उसके शरीर के 35 टुकड़े किए थे और उसके शव के एक-एक हिस्से को अलग अलग जगहों पर फेंकने में जुटा था. वह अब पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस शव के टुकड़े और घटना से जुड़ी चीजों को बरामद करने में लगी है. इसी बीच श्रद्धा मर्डर केस में एक नया अपडेट यह है कि दिल्ली पुलिस नगर निगम के कर्मचारियों के साथ एक तालाब को खाली करा रही है. बताया जा रहा है कि श्रद्धा का सिर आफताब ने इसी तालाब में फेंका था

दिल्ली पुलिस श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला से लगातार पूछताछ कर रही है और उसकी निशानदेही पर कई जगहों पर सर्च अभियान चला रही है. इसके साथ ही रविवार को दिल्ली पुलिस ने तालाब खाली कराने के लिए नगर निगम की टीम से संपर्क किया. नगर निगम के कर्मचारियों के साथ दिल्ली साउथ जिले के मैदानगढ़ी इलाके में एक तालाब को खाली कराया गया है. बताया गया है कि इसी तालाब में श्रद्धा वालकर का सिर फेंका गया था. तालाब खाली कराने के बाद यहां शव के हिस्से को खोजने की कोशिश की जा रही है. वहां मौजूद RWA प्रेसिडेंट ने बताया कि पुलिस यहां पहुंची थी, डेढ दो एकड़ में यह तालाब फैला है

श्रद्धा हत्याकांड पर पूरे देश की निगाहें लगी हुईं हैं. इसी को लेकर पुलिस पूरी तरह से इसकी जांच में जुटी है. एक दिन पहले ही दिल्ली पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के महरौली स्थित किराए के घर के पास लगे एक सीसीटीवी के कुछ फुटेज बरामद किए हैं, जो 18 अक्टूबर के हैं. इन सीसीटीवी फुटेज में आफताब घर से 3 बार हाथ में कुछ सामान लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है

Advertisement
Advertisement

Related posts

अयोध्या में मस्जिद निर्माण में तेजी:1400 वर्गमीटर जमीन पर बनेगी इबादतगाह, इतने ही क्षेत्रफल में थी बाबरी मस्जिद

News Times 7

दिल्ली के मुंडका अग्‍न‍िकांड के घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे केजरीवाल ,27 लोगों की मौत की पुष्टि ,परिवार को मिलेंगे 10-10 लाख रुपये

News Times 7

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे को भारत ने भगाने में की मदद? जानिये इसपर क्या कहा सरकार ने

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़