News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़रेप

भाई ने13 साल की सौतेली बहन के साथ रिश्ते को किया तार- तार ,पहले किया रेप, गर्भवती हुई तो करा दिया गर्भपात

चित्तौड़गढ़. राजस्थान में रिश्ते तार-तार हो रहे हैं. चूरू के बाद अब चित्तौड़गढ़ जिले में दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बड़े भाई ने हैवानियत करते हुए अपनी नाबालिग सौतेली बहन से रेप कर उसे गर्भवती बना दिया. मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी और उसके परिजनों ने पीड़िता का जबरन गर्भपात करवा दिया. बाद में परिजनों ने आरोपी को फरार भी करा दिया. लेकिन मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी भाई को सूरत से पकड़ लिया है. मामला चित्तौड़गढ़ के सदर थाना इलाके से जुड़ा है.

सदर थानाधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में इलाके में रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग ने अपनी मां के साथ थाने में पेश होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पीड़िता के मुताबिक उसकी मां उसके पिता की दूसरी पत्नी है. उसके सौतेल भाई बहनों का अपने पिता के घर आना जाना रहता है. ईद के 1 महीने पहले सौतेले भाई ने उसके साथ रेप किया और किसी को भी इस बारे में नहीं बताने की धमकी दी. पीड़िता लोक लाज और डर के मारे चुप हो गई.

एक महीने बाद पीड़िता को पता चला कि वह गर्भवती हो गई. इस पर उसने मां को इस बारे में जानकारी दी. यह सुनकर पीड़िता की मां सकते में आ गई. पीड़िता की मां ने अपने सौतेले बेटे के परिजनों से इस बारे में बात की. इस पर आरोपी के परिजनों ने मिलकर मां के साथ मारपीट की. बाद में पीड़िता को एक नर्सिंग होम में ले जाकर जबरन उसका गर्भपात करा दिया. उसके बाद परिजनों ने आरोपी को भगा दिया.

पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के परिजनों से जब उसके बारे में पूछताछ की तो उन्होंने कुछ नहीं बताया. इस पर पुलिस की एक टीम पूरे मामले की जांच में जुटी. पुलिस ने मामले की तह में जाकर आरोपी को गुजरात के सूरत से दबोच लिया है. वहीं पीड़िता के 164 के बयान भी दर्ज करा लिए गए हैं. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है.

Related posts

मनीष स‍िसोद‍िया ने कहा CBI हेडक्वार्टर बन चुका है BJP हेडक्वार्टर

News Times 7

कुंभ के बीच कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए निरंजनी अखाड़े ने 15 दिन पहले किया ऐलान ,खत्म हो चुका है कुंभ मेला

News Times 7

बेलारूस के राष्ट्रपति ने वैगनर ग्रुप के बॉस को बगावत छोड़ने पर आखिर कैसे मनाया, जानें डील की डिटेल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़