News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़हादसा

राजधानी लखनऊ में भारी बारिश की वजह से ढही दीवार, हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, मुआवजे की घोषणा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारी बारिश की वजह से बड़ा हुआ है। लखनऊ कैंट के दिलकुशा इलाके में बारिश की वजह से दीवार गिरने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 3 पुरुष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय यह लोग दीवार के पास ही सो रहे थे। अचानक दीवार गिरने से सभी लोग इसकी चपेट में आ गए।Image हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रसाशन की टीम मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।हादसे में मारे गए लोगों को लेकर राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने डीएम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए। साथ ही मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है और घायलों के इलाज के 2-2 रुपये की राशि का ऐलान किया है।

Related posts

कोरोना से केरल में हालात हुए बेकाबू , 15 जून तक 13,325 लोगों की गई जान

News Times 7

भारत से फरार चल रहे हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस इंटरपोल ने 20 मार्च को लिया वापस

News Times 7

अजीबोगरीब बयान-किसानों के आंदोलन में चीन और पाकिस्तान का हाथ है -केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़