News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

भाजपा पर बरसी ममता -बंगाल में आग लगाने के लिए दूसरे राज्यों से गुंडों को लेकर आई थी भाजपा, जिन्हे कभी बक्शा नहीं जाएगा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा मंगलवार को राज्य सचिवालय नबन्ना तक अपने मार्च के दौरान हंगामा करने के लिए दूसरे राज्यों से गुंडों को लेकर आई थी। उन्होंने कहा कि “मैं आग्नेयास्त्रों और बमों के साथ आंदोलन करने वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं करूंगी।”

ममता बनर्जी ने पूर्वी मिदनापुर जिले में एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “बीजेपी उस हंगामे में शामिल होने के लिए लोगों को ट्रेनों के जरिए लेकर आई। यहां तक कि दूसरे राज्यों से भी गुंडे लाए गए, जिन्होंने ईंट-पत्थर और बम फेंके, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Mamata Banerjee breaks silence over 'Nabanna Chalo' mayhem – BJP brought ' goons', cops acted in restricted manner | The Financial Expressममता बनर्जी ने यह भी कहा कि कानून उन लोगों के खिलाफ अपनी कार्रवाई करेगा, जो परेशानी पैदा करने और पुलिस वाहनों को आग लगाने के लिए जिम्मेदार थे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आगामी दुर्गा पूजा उत्सव से ठीक पहले मंगलवार को हुई हिंसा से कोलकाता में व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है।

संगठन में भी अंदर ही अंदर भभक रही है आग – Mandsaur Sandeshबता दें कि मंगलवार को कोलकाता में बीजेपी के सचिवालय मार्च के दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने पर बीजेपी नेता और कार्यकर्ता भड़क गए थे, जिसके बाद उन्होंने कोलकाता की सड़कों पर जमकर बवाल काटा। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक पुलिस अधिकारी को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों से पीटा और एक पुलिस वैन में तोड़फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया।

Related posts

गुजरात चुनाव से पहले ही आप के प्रत्याशी का हुआ अपरहण, सिसोदिया ने दी जानकारी, लगाया भाजपा पर आरोप

News Times 7

स्टेट बैंक ने किया बडा बदलाव, चार बडे़ नियमों के साथ खुलेंगे बैंक, जानिए सुविधाओं के साथ समय

News Times 7

सुप्रीम कोर्ट ने वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के डायरेक्टर और OTT प्लेटफॉर्म के खिलाफ जारी किया नोटिस…

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़