News Times 7
कोरोनाबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

कोरोना से केरल में हालात हुए बेकाबू , 15 जून तक 13,325 लोगों की गई जान

कोरोना की दूसरी लहर केरल पर आफत बन कर टूटी ,जहाँ राज्य के 13,325 लोगो की जान गई थी, इस बीच केरल सरकार ने बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण (Covid 19 Deaths) के संबंध में विधानसभा में जानकारी दी है. राज्‍य की स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री वीणा जॉर्ज ने विधानसभा में बताया है कि केरल में 15 जून तक कोरोना वायरस संक्रमण से 13325 लोगों की मौत हुई है.

कोविड-19: क्या नीतीश सरकार की लापरवाही का नतीजा बिहार की जनता भुगत रही है

इसके साथ ही केरल की स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री वीणा जॉर्ज ने विधानसभा में कहा है कि राज्‍य सरकार कोरोना से हो रही मौतों को रिपोर्ट करने के लिए इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल साइंसेज (ICMR) और विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) की गाइडलाइंस का पालन कर रही है. मरीज का इलाज करने वाले संबंधित डॉक्‍टर ही यह तय करते हैं कि मरीज की मौत कोरोना वायरस से हुई है या नहीं.

Advertisement

केरल में 8 से 16 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान, कोरोना के बढ़ते केस के बाद  फैसला - Complete lockdown in Kerala from 8th to 16th May know all detail -  AajTak

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने यह भी बताया कि कोरोना से हुई मौत को रिपोर्ट करने के लिए आरटी-पीसीआर जांच जरूरी है. सभी मामले जिन्हें कोविड पोर्टल में कोरोना पॉजिटिव के रूप में रिपोर्ट किया गया था और जिला स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा कोविड मौत के रूप में रिपोर्ट किया गया था, उन्हें राज्य की कोविड मृत्यु सूची में शामिल किया गया था

कोविड-19: क्या नीतीश सरकार की लापरवाही का नतीजा बिहार की जनता भुगत रही है

Advertisement

केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 23,676 नए मामले सामने आए थे, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34.49 लाख हो गई, जबकि संक्रमण के कारण 148 और मौतें होने के बाद मरने वालों की संख्या 17,103 हो गई. लगातार छह दिनों तक 20,000 से अधिक मामले आने के बाद सोमवार को राज्य में 13,984 मामले आए थे.

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सोमवार से अब तक 15,626 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, जिससे कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 32,58,310 हो गई है और राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,73,221 हो गई है.पिछले 24 घंटों में 1,99,456 नमूनों की जांच की गई और संक्रमण दर 11.87 प्रतिशत रही. अब तक 2.77 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है. राज्य के विभिन्न जिलों में फिलहाल 4,66,154 लोग निगरानी में हैं

Advertisement

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com11
Advertisement

Related posts

अमित शाह के कश्मीर दौरे से पहले आतंकी साजिश 8 घंटे में 2 धमाके, IED संग महिला अरेस्ट;

News Times 7

मुश्किल में सोनिया गांधी के दामाद आयकर विभाग पहुंचा दफ्तर ,बेनामी संपत्ति मामले में पूछताछ

News Times 7

इलेक्ट्रिक कार या स्कूटर खरीदने की प्लानिंग करने वालों के लिए खुशखबरी, जानिए क्या❓

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़