News Times 7
कोरोनाटॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

देश में एक बार फिर बढ़ने लगे कोरोना के केस ,24 घंटे में 3712 नए संक्रमित

देश में कोरोना केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। गुरुवार सुबह समाप्त 24 घंटे में 3712 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान पांच लोगों की महामारी से मौत हो गई। सक्रिय केस भी तेजी से बढ़कर 19,509 हो गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार दैनिक संक्रमण दर फिलहाल 0.85 फीसदी है। इस दौरान 2584 लोग महामारी से ठीक हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार सक्रिय केस में बीते 24 घंटे में 1123 की बढ़ोतरी हुई है। कोरोना वायरस इन देशों में क्यों बढ़ रहा है और कई देशों में कैसे कम हो रहा -  BBC News हिंदी

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 1,081 नए मामले सामने आए थे। गत 24 फरवरी के बाद महाराष्ट्र में मिले एक दिन के सर्वाधिक मामले हैं। महानगर मुंबई में लगभग चार महीने बाद सबसे ज्यादा 739 मामले सामने आए हैं। मुंबई में संक्रमण दर 8.4 फीसदी पर पहुंच गई है। बीएमसी का कहना है कि मुंबई में कोविड की जांच में तेजी लाई जाएगी, क्योंकि शहर में टेस्ट के दौरान पॉजिटिव रेट 6 फीसदी तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि मुंबई, पुणे और ठाणे में कोरोना के मामले अधिक मिल रहे हैं। सक्रिय केस 3475 हैं। इनमें 2500 केस मुंबई से हैं। एहतियात बरतने की जरूरत है। बेवजह घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए।

Advertisement
Advertisement

Related posts

2024 के लिए ममता भरेगी हुंकार,शहीद दिवस’ रैली पर आज

News Times 7

राजस्थान के रतनगढ़ में सातवीं में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा के साथ सरकारी स्कूल के टीचर ने बाथरूम में ले जाकर किया रेप

News Times 7

नकल करने के लिए अकल की जरूरत होती है- JDU

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़