News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

कांग्रेस का साथ छोड़ चुके, 2 जून को भाजपा का दामन थामेंगे हार्दिक पटेल,

कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे चुके हार्दिक पटेल 2 जून को भारतीय जनता पार्टी का दामन थामेंगे. हार्दिक ने न्यूज एजेंसी एएनाई से इस बात की पुष्टि की है.बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही हार्दिक ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. पत्र में उन्होंने पार्टी की राज्य इकाई के साथ-साथ शीर्ष नेतृत्व के रवैये पर भी सवाल उठाया था. वहीं हाल में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले हार्दिक पटेल ने तमाम मुद्दों को लेकर न्यूज 18 इंडिया से खास बातचीत की थी. उन्होंने मौजूदा कांग्रेस नेतृृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा था, जब 75 साल के कपिल सिब्बल साहब ने कांग्रेस छोड़ी, 50 साल के सुनील जाखड़ ने पार्टी छोड़ी, तब तो चिंता होनी चाहिए कि क्या गलती है आपकी. इन नेताओं ने 40-50 साल पार्टी को दिया है.2 जून को भाजपा में होगा 'हार्दिक' स्वागत, 15 हज़ार समर्थकों के साथ भगवा दल  में करेंगे एंट्री | NewsTrack Hindi 1

हार्दिक पटेलने कहा था कि राहुल गांधी के आस-पास के ही 2,4 लोग कहते हैं, जाने दो जो जा रहे, कोई फर्क नहीं पड़ेगा. मेरा यह मानना है कि जब कोई पार्टी छोड़कर जाता है, तो फायदे से ज्यादा नुकसान होता है. आखिर क्यों मजबूत और जमीन से जुडे़ नेताओं को राहुल गांधी और कांग्रेस जाने दे रही है. भाजपा की ओर इशारा करते हुए पाटीदार नेता ने कहा, आज जो सत्ता में बैठे हैं, इतने राज्यों में इनकी सरकार है, फिर भी वे लोग चाहते हैं कि अच्छे और सच्चे लोग उनकी पार्टी में आएं.Hardik Patel: गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका! हार्दिक पटेल ने  पार्टी से दिया इस्तीफा, क्या BJP का थामेंगे दामन?

राहुल गांधी पार्टी में अपना स्टैंड नहीं लेते
हार्दिक ने कहा था कि वह राहुल गांधी के भरोसे कांग्रेस में आए थे, लेकिन वह अपना स्टैंड नहीं लेते, पार्टी में उन्हें अपना स्टैंड लेना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘आप जब अपने ही नेता के साथ ऐसा व्यवहार करोगे तो जनता के साथ क्या करोगे. कोरोना की तीसरी लहर में मेरे पिता की मृत्यु हुई थी, लेकिन गुजरात कांग्रेस का एक भी नेता मेरे घर नहीं आया, मेरे पास बैठने नहीं आया था. आप अपनी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के दुख में भागीदार नहीं बन सकते, तो देश या 6.5 करोड़ गुजरातियों की देखभाल कैसे कर पाओगे.’

Advertisement
Advertisement

Related posts

राजद के पूर्व एमएलसी अनवर अहमद के बेटे की गुंडागर्दी ,डीएसपी से कहा कि मुझे तुम पहचानते नहीं हो तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगा।

News Times 7

भगवान को फोन लगाएंगे छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री,ताकि राज्य में हो अच्छी बारिस

News Times 7

झारखण्ड में नमाज तो बिहार में पूजा पर राजनीती, BJP विधायक ने मांगी विधानसभा में हनुमान चलीसा पढ़ने की इजाजत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़