News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरस्वस्थ

bihar -भूखे पेट कृमि नाशक दवा देने के बाद भागलपुर और मुंगेर में 80 बच्चो की बिगड़ी हालत

बिहार के मुंगेर जिले के घोरघाट के एक सरकारी स्कूल के 15 बच्चे बीमार हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाह जुबैर मिडिल स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि कृमिनाशक गोलियां देने के बाद इन बच्चों की सेहत बिगड़ गई। ऐसी ही घटना भागलपुर के स्कूल में भी हुई। वहां 30 बच्चों के बीमार होने की खबर है। कुछ बच्चों को बेहोश होने के कारण ऑक्सीजन देना पड़ी।

भागलपुर और मुंगेर में 80 बच्चे बीमार, भूखे पेट कृमि नाशक दवा देने से बिगड़ी  हालत, परिजन भड़के

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुंगेर में 15 बच्चे बीमार हुए हैं, जबकि मीडिया रिपोर्टों में इनकी संख्या 50 से ज्यादा बताई गई है। दवा देते ही बच्चों को तकलीफ हो गई, इससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। सिविल सर्जन ने सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई है।

 

Advertisement

बिहार में शुक्रवार को कृमि दिवस मनाया जा रहा है, जिसको लेकर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जा रही है। इसके अंतर्गत शुक्रवार सुबह मुंगेर जिले के शाह जुबैर स्कूल में भी बच्चों को स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने दवा दी थी। दवा खाने के कुछ ही देर बाद बच्चे बेहोश होने लगे। वहीं, ग्रामीणों को जब इस बात का पता चला तो सभी स्कूल पहुंच गए और बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। बिहार : भागलपुर और मुंगेर में 80 बच्चे बीमार, भूखे पेट कृमि नाशक दवा देने  से बिगड़ी

मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. आनंद शंकर शरण सिंह के अनुसार कृमि दिवस के मौके पर सभी स्कूलों में एल्बेंडाजोल की दवा दी गई थी। इसी दौरान बरियारपुर प्रखंड के उक्त स्कूल में 50 बच्चे दवा पीने से बीमार हो गए। इसके बाद सभी बच्चों को बरियारपुर पीएचसी में लाकर इलाज किया जा रहा है और सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। स्कूल के शिक्षकों को निर्देश दिया गया था कि मध्याह्न भोजन के बाद ही बच्चों को उल्टी की दवा के साथ कृमि की दवा देना है, लेकिन बच्चों को भूखे पेट ही दवा दे दी गई। इसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

भागलपुर में हंगामा, नर्स को बंधक बनाया, शिक्षक भागे
भागलपुर के स्कूल में बच्चों के बीमार होने के बाद गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। नर्स रंजीता कुमारी को बंधक बना लिया, जबकि शिक्षक भाग खड़े हुए। नर्स के साथ मारपीट की भी खबर है। भागलपुर के नाथनगर प्रखंड के अजमेरीपुर मिडिल स्कूल में यह घटना हुई। 30 बच्चों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल नाथनगर में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी स्कूल पहुंच गए हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

59 एप्स को बैन चीन को भारत ने दिया बड़ा झटका ,विश्व व्यापार संगठन के आगे घुटने टेका चीन

News Times 7

कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन सकते है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत :सूत्र

News Times 7

अयोध्या में मस्जिद निर्माण में तेजी:1400 वर्गमीटर जमीन पर बनेगी इबादतगाह, इतने ही क्षेत्रफल में थी बाबरी मस्जिद

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़