News Times 7
अर्थव्यवस्थाबड़ी-खबरराजनीति

59 एप्स को बैन चीन को भारत ने दिया बड़ा झटका ,विश्व व्यापार संगठन के आगे घुटने टेका चीन

लगातार व्यापार पर बड़ा झटका देते हुए भारत ने फिर एक बार 59 चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है, टिक टॉक सहित 59 चीनी एप्स पर लगे बैंक परमानेंट कर दिया गया है, भारत सरकार ने फैसला चीनी कंपनियों के जवाब से असंतुष्ट होकर दिया है,भारत के इस कदम से एक बार फिर चीन में खलबली मची हुई है, हाल ही में भारत सरकार ने एक नोटिस जारी कर टिक टॉक से जवाब मांगा था लेकिन टिक टॉक से के जवाब से असंतुष्ट भारत में 59 चीनी एप्स को परमानेंट लिए बैन कर दियाGovt To Ban 59 Chinese Apps Including Tiktok As Border Tensions Simmer In  Ladakh - भारत सरकार ने दिया चीन को झटका, टिक टॉक समेत 59 चीनी एप पर लगाया  प्रतिबंध -

चीन के साथ सीमा विवाद के बीच भारत सरकार ने टिकटॉक और यूसी ब्राउजर समेत 59 चीनी एप पर प्रतिबंध लगा दिया था। हाल ही में भारत सरकार ने एक  नोटिस जारी कर कहा कि टिकटॉक समेत कुल 59 चीनी एप्स पर लगे बैन को परमानेंट किया जा रहा है। भारत सरकार ने यह फैसला चीनी कंपनियों के जवाब से असंतुष्ट होकर लिया। भारत के इस कदम से एक बार फिर से चीन तिलमिला गया है।Banned popular Chinese apps in India, you now have these options | भारत में  बैन किए गए पॉपुलर चीनी ऐप्स, आपके पास अब ये हैं विकल्प

एप पर प्रतिबंध लगने से करोड़ों रुपये का नुकसान से होने से बौखलाए चीन ने कहा कि 59 चीनी एप्स पर प्रतिबंध रखने का भारत सरकार का निर्णय विश्व व्यापार संगठन के नियमों के खिलाफ है।  इससे चीनी फर्मों को नुकसान होगा।

Advertisement

चीन के सरकारी अखबार  ग्लोबल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चीनी कंपनियों को भारत सरकार से मुआवजे की मांग करनी चाहिए। ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में आरोप लगाया कि विदेशी कंपनियों के प्रोडक्ट पर बैन लगाने की भारत की पुरानी आदत है और अमेरिकी, जापानी और साउथ कोरियन कंपनियों को भारत की इस चाल का अनुभव है। अपनी रिपोर्ट में इसे  विश्व व्यापार संगठन की नीतियों का उल्लंघन तक बता दिया है। उसने दावा किया है कि भारत में विकसित सभी चीनी एप आधिकारिक और कानूनी रूप से पंजीकृत हैं। उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू करके भारत में प्रासंगिक बाजार का पोषण किया है। भारत उन्हें पूरी तरह से धकेल रहा है और उन्हें स्थानीय उत्पादों के साथ बदल रहा है। उसने आरोप लगाया है कि इसका भारत की आत्मनिर्भरता से कोई लेना-देना नहीं है, यह बस डकैती है। These 52 Chinese apps will dangerous for Indian security

भारतीय सरकार ने एक नोटिस जारी किया था, जिसके मुताबिक टिकटॉक समेत चीन के अन्य एप पर लगी पाबंदी जारी रहेगी। सरकार ने सबसे पहले जून में चीन के 59 एप पर और फिर सितंबर में 118 अन्य एप पर रोक लगा दी थी। इनमें टिकटॉक और पबजी जैसे लोकप्रिय एप शामिल हैं। भारत सरकार ने इन एप्स के जरिए इकट्ठा किए जा रहे डेटा और उनके इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए थे और इस संबंध में इन एप्स की कंपनियों से सफाई मांगी थी, लेकिन कंपनियों ने जो जवाब दिए हैं, उससे सरकार संतुष्ट नहीं है, इसलिए यह कदम उठाया गया है। 1308641 | Tiktok Hello को सरकार ने भेजा नोटिस, कंपनी ने सहयोग की  प्रतिबद्धता जतायी

जब से भारत सरकार ने टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप को बैन किया है, तब से ही ड्रैगन परेशान है। इन कंपनियों को भारत के विशाल यूजर्स नहीं मिलने से काफी नुकसान हो रहा है। चीन की यही बौखलाहट अब ग्लोबल टाइम्स में देखने को मिल रही है। चीनी कंपनियों के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर ग्लोबल टाइम्स ने इसे भारत का बहाना और चाल बताया है। ग्लोबल टाइम्स ने आरोप लगाया है कि भारत सरकार ने सीमा विवाद पर अपना गुस्सा उतारने के लिए यह कदम उठाया है और दूसरा घरेलू कंपनियों और भारतीय उत्पाद को जगह देने के लिए।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

पितरो के मोक्षप्राप्ति के लिए प्रसिद्ध बिहार के गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला का आगाज 10 सितंबर से

News Times 7

आरा में अब दीवारे बताऐंगी महापुरुषों का इतिहास

News Times 7

वरुण धवन की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, गर्लफ्रेंड नताशा को बनाया हमसफर…

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़