News Times 7
अर्थव्यवस्थाटॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

28 अप्रैल से पाम तेल के निर्यात पर इंडोनेशिया ने दिया भारत को झटका

भारत को पाम तेल के निर्यात पर इंडोनेशिया ने झटका दे दिया है दिया, इंडोनेशिया ने 28 अप्रैल से पाम तेल के निर्यात पर रोक लगाने का फैसला किया है और यह प्रतिबंध अगले आदेश तक जारी रहेगा। गौरतलब है कि भारत बड़ी मात्रा में पाम तेल का आयात करता है, तो इस कदम से भारत की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं या साफ शब्दों में कहें तो देश में पहले से महंगे खाने के तेल और महंगे होने वाले हैं।

28 अप्रैल के बाद महंगा हो सकता है रिफाइंड ऑयल, जानें क्यों - NBS News
मलेशिया पर बढ़ानी होगी निर्भरता
इंडोनेशिया पूरी दुनिया में पाम तेल का सबसे बड़ा उत्पादक है। इस मामले में दूसरे नंबर पर है मलेशिया का नाम आता है। राष्ट्रपति जोको विडोडो ने शुक्रवार को पाम ऑयल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। मौजूदा वक्त में भारत करीब 90 लाख टन पाम तेल का आयात करता है और इसमें से 70 फीसदी पाम तेल इंडोनेशिया से भारत आता है, जबकि 30 फीसदी मलेशिया से आयातित होता है। 2020-21 में भारत ने 83.1 लाख टन पाम तेल आयात किया था। विशेषज्ञों का कहना है कि अब इंडोनेशिया के इस कदम के बाद भारत में पाम तेल का आयात बुरी तरह प्रभावित होगा, इसके लिए भारत को अब मलेशिया पर निर्भरता बढ़ानी होगी। ऐसे में आने वाले दिनों में देश में खाने के तेल का भाव और बढ़ने की उम्मीद है। इसका सीधा असर महंगाई की मार से त्रस्त आम जनता पर पड़ेगी।

What Is Indonesia Palm Oil Crisis And What Is Main Reason For This Crisis  And Impact On India | Explained: इंडोनेशिया में पाम ऑयल संकट, जानिए क्या है  वजह, क्या होगा इसका

Advertisement

खाद्य मुद्रास्पीफित में दिख सकती है तेजी
रिपोर्ट के अनुसार, इंडोनेशिया की ओर से लिए गए इस फैसले के कारण वैश्विक खाद्य मुद्रास्फीति में बढ़ावा देखने को मिल सकता है। जो कि रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद रिकॉर्ड उच्च स्तर पर है। यहां बता दें कि देश में सरसों तेल के दाम उच्च स्तर पर हैं और रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से सूरजमुखी का तेल की सप्लाई बाधित होने के कारण बहुत महंगा हो चुका है। अब इंडोनेशिया के पाम तेल निर्यात को रोकने के बाद इस पर भी महंगाई और बढ़ जाएगी। बता दें कि भारत सरकार भी अब पाम तेल उत्पादन पर लगातार जोर दे रही है और नेशनल मिशन ऑफ एडिबल ऑयल के तहत 2025-26 तक भारत में पाम ऑयल का उत्पादन तीन गुना करने का लक्ष्य तय किया है।
घटेगा आम आदमी की रसोई का खर्च! मोदी सरकार के इस फैसले से सस्ता होगा खाद्य  तेल - Govt cuts import duty on crude palm oil to 10 percent will impact  daily
इंडोनेशिया ने पहले भी लगाया था बैन
गौरतलब है कि इससे पहले भी इंडोनेशिया ने जनवरी में पाम तेल के निर्यात पर बैन लगाया था, हालांकि इसे मार्च में हटा लिया गया था। लेकिन इस बार जो प्रतिबंध का एलान किया गया है, उसके बारे में कहा गया है कि अगले नोटिस तक इसपर प्रतिबंध जारी रहेगा। यह बैन ऐसे समय में लगाया जा रहा है जबकि पहले से ही देश में सड़क से रसोई तक महंगाई की मार पड़ रही है और खाने के तेल के लिए लोगों को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ रही है। यहां बता दें कि राष्ट्रपति जोको विडोडो ने प्रतिबंध की घोषणा करते हुए कहा कि मैं खुद इसकी निगरानी करूंगा कि देश में खाद्य तेल की आपूर्ति पर्याप्त रहे और इसकी कीमत भी कम रहे।

Advertisement

Related posts

पंजाब की संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी ,आप सीट बचने में जुटी तो भाजपा ,कांग्रेस जितने में

News Times 7

पंजाब का चढ़ा सियासी पारा ,केजरीवाल कल जाएंगे पंजाब ,एक बड़े चेहरे के आप में शामिल होने की उम्मीद

News Times 7

चारा घोटाले के मामले में जमानत मिलने के बाद भी लालू प्रसाद यादव की रिहाई तीन मई तक

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़