News Times 7
दुर्घटना

दिल्ली से दोहा के लिए उड़ान भरी क्यूआर579 फ्लाइट में अचानक निकन लगा धुँआ फिर जानिये क्या हुआ

आज एक बड़ा विमान हादसा टल गया जहाँ दिल्ली से दोहा के लिए उड़ान भरी क्यूआर579 फ्लाइट में अचानक धुँआ निकलने लगा जिसके बाद इसे पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में उतारा गया। इस विमान में 100 यात्री सवार थे, आपात स्थिति में विमान उतारकर सभी यात्रियों की जान बचाई गई।  Qatar Airways Flight From Delhi To Doha Emergency Landing In Pakistan - हादसा  टला: दिल्ली से दोहा जा रही फ्लाइट से अचानक निकलने लगा धुंआ, पाकिस्तान में उतारकर  बचाई 100 ...

कार्गो होल्ड से अचानक निकलने लगा धुंआ
जानकारी के मुताबिक, कतर एयरवेज की क्यूआर579 फ्लाइट ने दिल्ली से दोहा के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान विमान के कार्गो होल्ड से अचानक से धुंआ निकलने लगा। इसके बाद इस उड़ान को पाकिस्तान के लिए मोड़ दिया गया और वहां पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर विमान को खाली करा लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि, विमान की जांच की जा रही है। TTP claims attack on Karachi airport - Pakistan - DAWN.COM

दूसरी फ्लाइट से भेजे जाएंगे यात्री
वहीं कतर एयरवेज की ओर से इस घटना पर बयान जारी किया गया। एयरवेज की ओर से कहा गया है कि, विमान की जांच की जा रही है, साथ ही यात्रियों को दोहा ले जाने के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था भी की जा रही है। एयरवेज की ओर से असुविधा के लिए यात्रियों से क्षमा मांगी गई है।

Related posts

औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद ने नागपुर में लिया हिंसक रूप

News Times 7

सरकार गूगल प्ले स्टोर और ऐपल स्टोर पर मौजूद अवैध लोन ऐप्स पर नकेल कसने की कर रही तैयारी

News Times 7

दिल्ली में 16 साल की साक्षी की बेरहमी से हत्‍या करने वाले सनकी आशिक साहिल बुलंदशहर से गिरफ्तार , 40 से अधिक बार चाकू मार कर किशोरी की कर दी थी हत्‍या

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़