News Times 7
दुर्घटना

केरल में फ़ुटबाल मैच के दौरान एक बड़ा हादसा ,हादसे में 200 लोग घायल

केरल में फ़ुटबाल मैच के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया ,जब मैदान में बना एक अस्थायी दर्शक दीर्घा गिर गया. इस ​हादसे में करीब 200 लोग घायल हो गए, इनमें से 15 की हालत अति गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में बच्चे भी शामिल हैं. करीब 15 लोगों को गंभीर अवस्था में मंजरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से तत्काल घर भेज दिया गया.

केरल के ​डिजिटल न्यूज पोर्टल मातृभूमि के मुताबिक यह फुटबॉल मैच कलिकावू के पूंगोड स्थित एलपी स्कूल ग्राउंड में हो रहा था. यह ऑल इंडिया सेवेंस फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला था. मलप्पुरम जिले का यह काफी प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट है. जिस दर्शक दीर्घा में यह हादसा हुआ उस वक्त फुटबॉल मैच देखने के लिए उसमें 3000 से ज्यादा लोग मौजूद थे.Kerala: फुटबॉल मैच के दौरान बड़ा हादसा, स्टेडियम की अस्थाई गैलरी गिरी, करीब 200  लोग घायल | 🇮🇳 LatestLY हिन्दी

Advertisement
Advertisement

Related posts

उपद्रवियों द्वारा तोड़फोड़ से भड़का रिलायंस, खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, कहा- कृषि कानूनों से कोई लेना-देना नहीं…

News Times 7

Elderly woman gets separated from family during Taj Mahal visit. How Agra Police helps her

Admin

ट्रैक्टर और ट्रक की भीषण टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़