News Times 7
क्राइम

बक्सर में वाहन लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़, हथियार के साथ 8 अपराधी गिरफ्तार

बक्सरः बिहार में बक्सर जिला पुलिस ने वाहन लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने सोमवार को संवाददाता सम्मलेन के दौरान कहा कि पिछले कुछ दिनों से जिले में लूट की घटनाएं शुरू हो गई थी। इसे लेकर जेल से छूटे अपराधियों का सत्यापन शुरू किया गया। जब जांच किया गया तो पता चला कि जेल से छूटे कुछ अपराधी जिले में कुछ नए लड़कों को जोड़कर लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के आधार पर जिला पुलिस ने वाहन लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

नीरज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से सात हथियार, 28 कारतूस, 19 मोबाइल और बाइक जब्त किया गया है। सभी से पूछताछ कर उनके निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है।

Related posts

वैशाली जिला भाजपा का कार्यकारी जिलाध्यक्ष निकला हाथी दांत की तस्करी में शामिल

News Times 7

15 अगस्त से पहले पाकिस्तान वेस्ड आतंकी और अराजक तत्व दिल्ली को दहलाने की रच सकते है साजिश

News Times 7

गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंजा मधुबनी ,कांग्रेस नेता के पुत्र समेत चार युवकों को एक साथ मारी गोली

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़