News Times 7
देश /विदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राहुल गांधी ने नारी शक्ति को किया नमन, कही ये बात

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मंगलवार को कहा कि महिलाओं को लंबे समय से लंबित उनका उचित अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं समाज को बदलने में सक्षम हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘महिलाएं अपने विवेक, समर्पण और शक्ति से समाज को बदलने में सक्षम हैं।

उन्हें लंबे समय से लंबित उनका उचित अधिकार मिलना चाहिए। सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं।” कांग्रेस की महिला इकाई की कार्यवाहक अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने महिला दिवस के मौके पर कहा, ‘‘इस बार उत्तर प्रदेश के चुनावों में कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रियंका गांधी के नेतृत्व में बहनों को 40 प्रतिशत टिकट दिए गए। प्रियंका गांधी ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ नारे को अपनी पार्टी में साकार किया है।”

Advertisement
Advertisement

Related posts

आने वाले कुछ सप्‍ताह में आतंकी घटनाओं से हिल सकता है पाकिस्‍तान, विशेषज्ञों ने किया आगाह

News Times 7

आत्मनिर्भर का यह बजट ‘नए भारत’ की नींव रखेगा: अमित शाह

News Times 7

डीडीएमए की अहम बैठक आज, वीकेंड कर्फ्यू खत्म करने का हो सकता है ऐलान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़