News Times 7
देश /विदेश

महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘वन-स्टॉप’ सेंटर हेल्पडेस्क को जोड़ने पर कर रही है काम: ईरानी

नई दिल्ली: महिला दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि ‘वन-स्टॉप’ केंद्र पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के साथ मिलकर प्रत्येक जिले में महिलाओं और लड़कियों के लिए आत्म-रक्षा शिविर आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। ब्यूरो द्वारा सार्वजनिक एवं कार्य स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए ईरानी ने यह भी कहा कि सरकार वन-स्टॉप केंद्र के साथ प्रत्येक पुलिस थाने के महिला हेल्पडेस्क को जोड़ने पर काम कर रही है।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित सम्मेलन में कहा कि ‘वन-स्टॉप केंद्र पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के साथ मिलकर प्रत्येक जिले में महिलाओं और लड़कियों के लिए आत्म-रक्षा शिविर आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।’’

केंद्रीय मंत्री ने कई प्रस्ताव भी रखे, जहां ब्यूरो और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के बीच सहयोग हो सकता है। उन्होंने कहा कि ब्यूरो, मानसिक स्वास्थ्य और मनोविज्ञान शिक्षा के लिए देश के शीर्ष केंद्र निमहंस के बीच उन महिला पुलिस कर्मियों को काउंसिलिंग मुहैया कराने पर सहयोग हो सकता है जो तनावग्रस्त हैं। उन्होंने प्रत्येक जिले में महिला कर्मियों के लिए विशेष क्रेच सुविधा देने का भी प्रस्ताव दिया। ईरानी ने कहा कि निर्भया निधि के तहत सरकार महिलाओं को सशक्त बनाना चाहती है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

रायपुर: चोरी के तीन दोपहिया के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार

News Times 7

ग्रेटर नोएडा के डोर-डोर टू कैंपन में पहुंचे अमित शाह, प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

News Times 7

Ukraine Crisis:यूक्रेन की फर्स्ट लेडी का छलका दर्द- रूसी सैनिकों की मां देखें, वो हमारे बच्चों का क्या हाल कर रहे हैं

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़