News Times 7
चुनाव

Exit Poll 2022 Live : पंजाब में AAP तो यूपी में भाजपा निकल रही आगे, जानें उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में किसकी बन सकती है सरकार

नई दिल्‍ली। विभिन्‍न एजेंसियों की ओर से पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल के अनुमान सामने आ रहे हैं। भले ही विधानसभा चुनावों की मतगणना 10 मार्च को होगी और असल नतीजे सामने आएंगे लेकिन किस राज्‍य में किसकी सरकार बन सकती है एक्जिट पोल (Exit Poll) से एक धुंधली तस्‍वीर सामने आती है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का अनुमान है। यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में किन दलों की सरकार बन सकती हैं। जानें क्‍या कहते हैं एक्जिट पोल के अनुमान…

यूपी में बन सकती है भाजपा की सरकार

टाइम्‍स नाऊ के एक्जिट पोल के मुताबिक यूपी में भाजपा की सरकार बन सकती है। यूपी में भाजपा को 225 जबकि सपा को 151 सीटें मिलने का अनुमान है। बसपा को 14 और कांग्रेस को नौ जबकि अन्य को चार सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 288-326, सपा को 71-101, बसपा को 03-09, कांग्रेस को 01-03 जबकि अन्‍य को 02-03 सीटें मिल सकती हैं। वहीं एबीपी न्‍यूज सी-वोटर के मुताबिक चौथे चरण में भाजपा को 41-45, सपा को 12-16, बसपा को 1-3 सीटें मिलने का अनुमान है।

Advertisement

मणिपुर में भी भाजपा सरकार

जी न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा फिर सत्ता में वापसी कर सकती है। भाजपा को 32 से 38 सीटें, कांग्रेस को 12 से 17 जबकि एनपीएफ को तीन से पांच सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में दो से पांच सीटें जाने का अनुमान है। वहीं इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के मुताबिक मणिपुर में भाजपा को 33-43, कांग्रेस को 04-08, एनपीपी को 04-08 जबकि अन्‍य को 06-15 सीटें मिल सकती हैं। एबीपी सी-वोटर के मुताबिक मणिपुर में भाजपा को 23-27, कांग्रेस को 12-16, एनपीपी को 10-14 जबकि एनपीएफ में 3-7 सीटें मिल सकती हैं।

गोवा में फ‍िर भाजपा की सरकार

Advertisement

इंडिया टीवी CNX के एग्जिट पोल के मुताबिक गोवा में भाजपा को 16-22, कांग्रेस को 11-17, आप को दो सीटें मिल सकती हैं। जी न्यूज के अनुसार गोवा में भाजपा को 13-18, कांग्रेस को 14-19 आप को एक-तीन जबकि अन्‍य को दो से पांच सीटें मिल सकती हैं। वहीं टाइम्‍स नाऊ के मुताबिक गोवा में भाजपा को 14, कांग्रेस को 16, आप को चार जबकि अन्‍य को छह सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के मुताबिक गोवा में भाजपा को 14-18, कांग्रेस को 15-20, एमजीपी को दो से पांच जबकि अन्‍य को शून्‍य से 04 सीटें मिल सकती हैं। एबीपी सी-वोटर के मुताबिक गोवा में भाजपा को 13-17, कांग्रेस को 12-16, टीएमसी को 5-9 और अन्‍य को दो सीटें मिल सकती हैं।

उत्‍तराखंड में किसे कितनी सीटें 

एबीपी सी-वोटर एग्जिट पोल के अनुसार उत्‍तराखंड में कांग्रेस को 32-38, भाजपा को 26-32, आप को दो जबकि अन्‍य को 03-07 सीटें मिल सकती हैं। वहीं इंडिया टीवी सीएनएस के एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तराखंड में कांग्रेस को 37 से 41 सीटें, भाजपा को 25-29 जबकि अन्य को दो से चार सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के मुताबिक उत्‍तराखंड में भाजपा को 36-46, कांग्रेस को 20-30, बसपा को 02-04 जबकि अन्‍य के खाते में 02 से 05 सीटें मिलने का अनुमान है। न्यूज 24-टुडेज चाणक्या के मुताबिक उत्‍तराखंड में भाजपा को 43, कांग्रेस को 24 जबकि अन्‍य को तीन सीटें मिल सकती हैं।

Advertisement

पंजाब में बन सकती है ‘आप’ की सरकार

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से आप को 76 से 90 सीटें, कांग्रेस को 19 से 31, अकाली दल सात से 11 जबकि भाजपा को एक से चार सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं एबीपी सी-वोटर के एक्जिट पोल के मुताबिक आप को 51-61, कांग्रेस को 22-28, भाजपा को 07-13, अकाली दल को 20-26 जबकि 01-05 सीटें अन्‍य को मिल सकती हैं। टाइम्‍स नाऊ के एक्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस को 22, आप को 70, शिअद को 19, भाजपा को पांच जबकि एक सीट अन्‍य के खाते में जा सकती है। न्यूज 24-टुडेज चाणक्या के एक्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में आप को 100, कांग्रेस को 10, शिअद को 06, भाजपा को एक सीट मिल सकती है

राज्‍यों में क्‍या बन रहे आसार 

Advertisement

उत्‍तर प्रदेश में अंतिम चरण का मतदान खत्म होने के साथ ही नजरें Exit Polls 2022 के आंकड़ोंं पर हैं। चुनावी विश्‍लेषकों की मानें तो मणिपुर में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है जबकि गोवा में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बन रहे हैं। उत्तराखंड में भी भाजपा और कांग्रेस आमने सामने हैं। पंजाब के चुनावी मुकाबले में आम आदमी पार्टी की ओर से कड़ी चुनौती पेश किए जाने के आसार बन रहे हैं। यूपी में कई सीटों पर भाजपा को सपा की ओर से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है।

एक्जिट पोल कितने सही

बड़ा सवाल यह कि एक्जिट पोल कितने सही होते हैं। पिछले पश्चिम बंगाल चुनाव में अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा को 100 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया लेकिन उसे 77 सीटें ही मिलीं। बिहार विधानसभा चुनावों में ज्‍यादातर एग्जिट पोल में राजद और कांग्रेस गठबंधन को तरजीह दी लेकिन नतीजे उलट आए। इसी तरह हरियाणा और महाराष्‍ट्र में भी अधिकांश एग्जिट पोल सही नहीं निकले। हालांकि दिल्‍ली विधानसभा चुनावों में अधिकांश एग्जिट पोल चुनाव नतीजों के करीब नजर आए।

Advertisement

यूपी बेहद खास, योगी फ‍िर होंगे काबिज या लौटेंगे अखिलेश

यूपी में सभी दलों के अपने अपने दावे हैं। सियासी दिग्‍गजों ने चुनाव प्रचार के दौरान कई सीटों पर मुख्‍य मुकाबला सभा और भाजपा गठबंधन के बीच होने की बातें कही थी। ऐसे में नजरें इस बात पर होंगी कि क्‍या योगी आदित्‍यनाथ मुख्‍यमंत्री की कुर्सी पर बनें रहेंगे या पांच साल बाद अखिलेश यादव की फिर सत्‍ता में वापसी होगी। वैसे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने अपनी अपनी जीत के दावे किए हैं।

चार राज्‍यों में है भाजपा की सरकारें

Advertisement

मालूम हो कि यूपी (Uttar Pradesh), उत्तराखंड (Uttarakhand), पंजाब (Punjab), गोवा (Goa) और मणिपुर (Manipur) में 10 फरवरी से विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शुरू हुए थे। पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में एक चरण में जबकि मणिपुर में दो और उत्‍तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान मतदान हुआ। मौजूदा वक्‍त में राज्‍यों में सरकारों की बात करें तो यूपी और उत्‍तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा अगुवाई वाली सरकारें हैं। वहीं पंजाब में कांग्रेस की सरकार है।

Advertisement

Related posts

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महिलाएं मोदी-मोदी का जाप करने वाले पतियों को खाना नहीं दें.

News Times 7

बीजेपी सांसद प्रताप सिन्हा की चेतावनी के बाद मैसूर में बस स्टॉप से गुंबद हटाए गए

News Times 7

चौथे चरण के लिए पुलिस ने कसी कमर, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा पर रहेगा कड़ा पहरा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़