Punjab Exit Poll 2022 Result LIVE Updates: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 फरवरी को हुआ था, लेकिन यूपी सहित अन्य राज्यों में मतदान प्रक्रिया चलने के लिए कारण लोगों को मतगणना के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। राज्य में मतगणना 10 मार्च होनी है। आज यूपी में विधानसभा चुनावों का अंतिम चरण संपन्न होने के बाद विभिन्न एग्जिट पोल के सर्वे में आम आदमी पार्टी की बढ़त बताई जा रही है।
-
08:56 PM, 07 Mar,2022
चन्नी ने एग्जिट पोल को नकारा, कहा- कांग्रेस दोबारा सरकार बनाएगी
- कांश एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत बेहतर नहीं होगा। अक्सर अपने बयानों व टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहने वाले पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने एग्जिट पोल पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है
-
08:21 PM, 07 Mar,2022Advertisement
भगवंत मान बोले- हम जनता का जनादेश स्वीकार करेंगे
पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान का कहना है कि अगले 5 साल के लिए अपने बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों के भविष्य की बागडोर पंजाब के लोग किसके हाथों में रखेंगे, इसका जनादेश मशीनों (ईवीएम) में बंद है। 10 को नतीजे आएंगे, हम लोगों के जनादेश को स्वीकार करेंगे।
-
08:17 PM, 07 Mar,2022
सुनील जाखड़ बोले- 10 तक का करें इंतजार
एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की बढ़त के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि चलो बस 3 दिन और प्रतीक्षा करें क्योंकि 10 मार्च को स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
Advertisement -
08:04 PM, 07 Mar,2022
शिअद ने कहा- एग्जिट पोल के आंकड़े गलत होते हैं
एग्जिट पोल पर टिप्पणी करते हुए शिरोमणि अकाली दल नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि शिअद ने कभी भी ओपिनियन और एग्जिट पोल को अहमियत नहीं दी। पार्टी ने हमेशा देखा कि यह सारे आंकड़े गलत होते हैं। 2012, 2017 और अब भी यही होने वाला है। जब आखिरी नतीजे आएंगे तब पार्टी मीटिंग में गठबंधन के बारे में फैसला लिया जाएगा।
Advertisement07:58 PM, 07 Mar,2022
न्यूज 24-चाणक्य के सर्वे में आप को 117 में से 100 सीट
आम आदमी पार्टी को न्यूज 24-चाणक्य (News24-Chanakya) के सर्वे में सबसे ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 100, कांग्रेस को 10, अकाली दल को 6 व भाजपा को एक सीट मिल सकती है।
-
07:40 PM, 07 Mar,2022Advertisement
जी-डिजाइनबाक्स के सर्वे में आप को 52 से 61 सीट मिल सकती हैं
जी-डिजाइनबाक्स (ZEE-DESIGNBOXED) के अनुसार पंजाब में आप को 52 से 61, कांग्रेस को 26 से 33, अकाली दल को 24 से 32, भाजपा गठबंधन को 3 से 7 व अन्य को 1 से 2 सीट मिल सकती हैं।
-
07:29 PM, 07 Mar,2022
जी-डिजाइनबाक्स के सर्वे में आप को 39 फीसद मत मिलेंगे
जी-डिजाइनबाक्स (ZEE-DESIGNBOXED) के अनुसार पंजाब में आप को 39 फीसद, कांग्रेस को 25 फीसद, अकाली दल को 24 फीसद, भाजपा गठबंधन व अन्य को 6-6 फीसद वोट मिल सकते हैं।
Advertisement -
07:26 PM, 07 Mar,2022
जी-डिजाइनबाक्स के सर्वे में मालवा में आप को बढ़त
जी-डिजाइनबाक्स (ZEE-DESIGNBOXED) के मुताबिक मालवा क्षेत्र में आप को 38 से 42, कांग्रेस को 12 से 16, अकाली दल को 10 से 14, भाजपा गठबंधन को 2 से 5 और अन्य को 1 से 2 सीट मिल सकती हैं।
-
07:22 PM, 07 Mar,2022Advertisement
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने नकारा एग्जिट पोल
मुख्यमंत्री व कांग्रेस के सीएम फेस चरणजीत सिंह चन्नी ने एग्जिट पोल को नकारा है। कहा कि यह गलत साबित होंगे।
-
07:21 PM, 07 Mar,2022
एबीपी न्यूज, सी-वोटर के सर्वे में भी आप को बढ़त
एबीपी न्यूज, सी-वोटर (ABP News-Cvoter) के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस को 22 से 28, आम आदमी पार्टी को 51 से 61, भाजपा गठबंधन को 7 से 13, शिअद को 20 से 26 व अन्य को 1 से 5 सीटें मिल सकती है।
Advertisement -
07:16 PM, 07 Mar,2022
जी न्यूज के सर्वे में माझा में दोआबा में कांग्रेस व शिअद की टक्कर
जी न्यूज के मुताबिक दोआबा में कांग्रेस को 9 से 10, शिअद को 8-10, भाजपा को 1 से 2 व आम आदमी पार्टी को 3 से 5 सीटें मिल सकती हैं। माझा में आप को 11 से 14 सीटें मिल सकती हैं।
-
07:11 PM, 07 Mar,2022Advertisement
न्यूज 24-चाणक्य के सर्वे में आप को 100 सीटें
न्यूज 24-चाणक्य (News24-Chanakya) के सर्वे के मुताबिक पंजाब की 117 सीटों मे से आम आदमी पार्टी को 100, कांग्रेस को 10, अकाली दल को 6 व भाजपा को एक सीट मिल सकती है।
-
07:06 PM, 07 Mar,2022
टाइम्स नाउ के सर्वे में भी आप को पंजाब में बहुमत
टाइम्स नाउ नवभारत (Times Now Navabharat) के मुताबिक भी पंजाब में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बना सकती है। सर्वे के मुताबिक आप को 70 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 22, शिअद को 19, भाजपा को 5 व अन्य को एक सीट मिल सकती हैं।
Advertisement -
06:57 PM, 07 Mar,2022
सबकी निगाहें एग्जिट पोल पर
अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद अब सबकी निगाह एग्जिट पोल पर लगी हुई है।
-
06:39 PM, 07 Mar,2022Advertisement
आप को मिल सकते हैं 41 फीसद वोट
आज तक (Aaj Tak) व एक्सिस माई इंडिया (Axis My India) के सर्वे के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी को 41 फीसद वोट मिल सकते हैं।
-
06:38 PM, 07 Mar,2022
आज तक व एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में आप को मिल सकता है बहुमत
आज तक (Aaj Tak) व एक्सिस माई इंडिया (Axis My India) के सर्वे के अनुसार कांग्रेस को 19 से 31 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा को 1 से 4 सीटें मिल सकती हैं। अकाली दल को 7 से 11 व आम आदमी पार्टी को 76 से 90 सीटें मिल सकती हैं।
Advertisement -
06:33 PM, 07 Mar,2022
2017 में किस पार्टी को कितनी सीटें
2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। कांग्रेस ने 77 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया। कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने। हालांकि कार्याकाल पूरा करने से कुछ माह पूर्व ही कैप्टन को इस्तीफा देना पड़ा और चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री बने।
पार्टी सीटें
कांग्रेस 77
शिअद 15
आप 20
भाजपा 03
लोक इंसाफ पार्टीAdvertisement -
06:21 PM, 07 Mar,2022
कब कितना मतदान, किसकी बनी सरकार
वर्ष- मतदान- सरकार बनी
1951- 57.85- कांग्रेस
1957- 57.72- कांग्रेस
1962- 63.44- कांग्रेस
1967- 71.18- कांग्रेस
1969- 72.27- शिअद
1972- 68.63- कांग्रेस
1977- 65.37- शिअद
1980- 64.33- कांग्रेस
1985- 67.53- शिअद
1992- 23.82- कांग्रेस
1997- 68.73- शिअद-भाजपा
2002- 65.14- कांग्रेस
2007- 75.49- शिअद-भाजपा
2012- 78.30- शिअद भाजपा
2017- 77.40- कांग्रेस -
06:18 PM, 07 Mar,2022Advertisement
कांग्रेस आप व एसएसएम ने सभी सीटों पर उतारे हैं प्रत्याशी
कांग्रेस, म आदमी पार्टी (आप) व संयुक्त समाज मोर्चा (एसएसएम) सभी 117 सीटों पर, जबकि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) 97 व उसकी सहयोगी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 68, जबकि उसकी सहयोगी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) ने 34 व शिरोमणि अकाली दल संयुक्त ने 15 सीटों पर चुनाव लड़ा।
-
06:02 PM, 07 Mar,2022
यहां से है सबसे रोचक लड़ाई
पंजाब की सबसे रोचक लड़ाई अमृतसर ईस्ट सीट पर है। यहां से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू व शिअद के बिक्रम सिंह मजीठिया आमने-सामने हैं। कृषि कानून विरोधी आंदोलन के नेता बलबीर सिंह राजेवाल की सीट पर भी सबकी नजर रहेगी। वह लुधियाना के देहाती क्षेत्र की समराला सीट से दम दिखा रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पठानकोट सीट से मैदान में हैं। इस सीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र रैली कर चुके हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा दस साल बाद विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह गुरदासपुर की कादियां सीट से उम्मीदवार हैं।
Advertisement - 05:49 PM, 07 Mar,2022
चन्नी भदौड़ व चमकौर साहिब से मैदान में
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रूपनगर की चमकौर साहिब व बरनाला जिले की भदौड़ सीट से लड़ रहे हैं। आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान संगरूर जिले की धूरी, जबकि शिअद के अध्यक्ष फाजिल्का की जलालाबाद सीट से मैदान में हैं। शिअद ने बसपा से गठबंधन किया है। गठबंधन ने सुखबीर को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया है।
- 05:38 PM, 07 Mar,2022
प्रकाश सिंह बादल सबसे उम्रदराज प्रत्याशी
शिअद के संरक्षक व पांच बार मुख्यमंत्री रहे 95 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल देश में सबसे उम्रदराज प्रत्याशी हैं। वह मुक्तसर साहिब के लंबी से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, दो बार मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी पारंपरिक सीट पटियाला शहरी से चुनौती दे रहे हैं। कांग्रेस छोडऩे के बाद उन्होंने अपनी पार्टी पीएलसी बनाकर भाजपा से गठबंधन किया है।