News Times 7
क्राइम

लेबर का काम करने आई युवती को दो दोस्तों ने बनाया निशाना, दिया इस घिनौनी हरकत को अंजाम

लुधियाना: लोहारा रोड़ पर स्थित मैरिज पैलेस में लेबर का काम करने के लिए गई महिला के साथ दो दोस्तों ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसे धमकाते हुए मौके से फरार हो गए। महिला ने किसी तरह से अपने परिवार को सूचित किया और फिर पुलिस को शिकायत दी। थाना डाबा की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच के बाद पीड़िता की शिकायत पर मैरिज पैलेस में काम करने वाले रवि व कुलदीप के खिलाफ सामूहिक रेप करने व जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह लोहरा रोड़ पर स्थित एक पैलेस में दिहाड़ी पर काम करने के लिए गई थी। जब उसने काम पूरा करने के बाद पैसे मांगे तो वह टाल मटोल करते रहे और बहाने से उसे मैरिज पैलेस के पीछे बुला लिया। जिस पर युवकों ने उसके छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जब उसने विरोध जताया तो युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी और उसके साथ दोनों ने बारी-बारी से शारीरिक संबंध बनाए। वारदात के बाद भी दोनों आरोपी से उसे मुंह बंद रखने के लिए धमकियां देते रहे। मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पैक्टर नवीन कुमार ने बताया कि पीड़िता का मैडीकल करवाने के साथ-साथ कोर्ट में बयान भी दर्ज करवाए जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश में रेड की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

मशहूर पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान गिरफ्तार

News Times 7

गुजरात तट पर 3,300 किलोग्राम ड्रग्‍स जब्त,कीमत ₹2000 करोड़

News Times 7

दिनदहाड़े लूट गया पंजाब नेशनल बैंक ,बेखबर रही प्रशासन पांच की संख्या में रहे लुटेरे ग्राहक भी बने निशाना

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़