News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

आरा मे गुरूवार की रात हथियारबंद बंद आरोपितों ने खेत जोतने संबंधी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों को मारी गोली

न्यूजटाइम्स7, संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव में गुरूवार की रात हथियारबंद बंद आरोपितों ने खेत जोतने संबंधी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों को गोली मार दी।

जिसमें बड़े भाई की मौत हो गई। जबकि, दूसरा मझला भाई घायल हो गया। मृतक 42 वर्षीय श्रीभगवान सिंह भेड़री गांव निवासी हरि किशोर सिंह के पुत्र थे। मृतक के बाएं सीना और हाथ में गोली के जख्म का निशान पाया गया है।

गोली से घायल 40 वर्षीय दूसरे मझले भाई ददन सिंह का इलाज सदर अस्पतालआरा में चल रहा है। दूसरे भाई की भी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उसे कमर में गोली लगी है। दोनों भाई पेशे से किसान हैं।

पुलिस को घटनास्थल से चार खोखा मिला है। इस दौरान एसपी राज ने देर रात घटनास्थल पर पहुंच पूरे मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि भूमि विवाद में घटना घटित हुई है। अपने ही पट्टीदारों से विवाद चल रहा है।
पूर्व में विवाद के कारण जमीन पर निषेधाज्ञा भी लगा था। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
इलाज के लिए अस्पताल लाते समय तोड़ा दम
जानकारी के अनुसार भेड़री गांव निवासी हरि नारायण सिंह एवं लल्लू यादव के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चला आ रहा है। इस बीच गुरूवार की रात जब दोनों भाई खेत जोतवा रहे थे, तभी विवाद ने तूल पकड़ लिया। दूसरे पक्ष के लोग विरोध करने लगे।

Related posts

कुछ साल पहले पर्ल्स ग्रुप’में डूबे पैसे को अब लौटाएगी कंपनी

News Times 7

UPI पेमेंट करने पर बार- बार PIN डालने का झंझट खत्म

News Times 7

पूर्णिया में पत्रकार की हत्या का बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह पर हत्या का आरोप

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़