News Times 7
देश /विदेश

कश्मीर में भारी बर्फबारी से कई फ्लाइटें रद्द…सड़कों पर भी जमी बर्फ, सभी प्रकार की परीक्षाएं भी स्थगित

कश्मीर घाटी में बुधवार को भारी हिमपात से सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले एकमात्र सड़क से संपर्क टूटने से यात्रियों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा जबकि इस दौरान हवाई यातायात भी प्रभावित रहा। हिमपात को देखते हुए घाटी में सभी प्रकार की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण श्रीनगर हवाईअड्डे से कई उड़ानें रद्द कर दी गईं और कई में विलंब हुआ।

श्रीनगर हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘रनवे पर बर्फ हटाने का हमारा अभियान जारी है। इसके समाप्त होने पर ही हम हवाई यातायात फिर से सुचारू कर पाएंगे।” हिमपात के बाद पत्थरों के लुढ़कर सड़कों पर आने की ताजा घटनाओं के बाद श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

यहां राष्ट्रीय राजमार्ग-44 की बात की जा रही है, जो भारत का सबसे लंबा राजमार्ग है। यह उत्तर में श्रीनगर से आरंभ होकर दक्षिण में कन्याकुमारी में समाप्त होता है। कुल 295 किलोमीटर का यह लंबा राजमार्ग उन दो सड़क संपर्क में से एक है, जो घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है। बनिहाल में कश्मीर जाने वाले करीब 300 ट्रक फंसे हुए हैं।” रात के दौरान पूरी घाटी में ताजा बफर्बारी और बारिश दर्ज की गई।

Related posts

बिहार से ट्रांसजेंडरों के लिए बड़ी खुशखबरी, पुलिस में होगी सीधी बहाली; सिपाही और दारोगा बनेंगे

News Times 7

Punjab Election 2022: पंजाब चुनाव के लिए मतदान से पहले डेरा सच्चा सौदा ने खोले पत्ते, जानें क्या लिया फैसला

News Times 7

बिहार में शिक्षकों को अब करनी होगी अपराधियों की जासूसी, सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप बताया तरीका

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़