News Times 7
दुर्घटना

मामूली विवाद को लेकर 2 भाइयों की लाठी-डंडों से पिटाई, इलाज के दौरान एक की मौत

रोहतासः बिहार में रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र में कैमूर पहाड़ी के सोली गांव में ग्रामीण ने लाठी से पीटकर दो भाइयों को घायल कर दिया गया, जिसमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि दो दिन पूर्व सोली गांव में नगीना राम के खेत में जगलाल यादव भूमि संरक्षण विभाग का काम करा रहा था। कार्य श्यामनारायण उरांव के खेत में भी हो गया, जिसे लेकर श्यामनारायण उरांव नरेश उरांव दोनो भाई के साथ नरेश राम के साथ झगड़ा हो गया। नरेश के परिवार के सदस्यों ने मिलकर दोनों भाइयो को लाठी से पीटकर घायल कर दिया।

ग्रामीणों के मदद से श्यामनारायण की पत्नी शकुंतला देवी ने दोनों भाइयों को नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान नरेश उरांव की मौत हो गई जबकि श्यामनारायण उरांव का इलाज चल रहा है। शकुंतला देवी ने थाना में नगीना राम, जगलाल यादव सहित छ: लोगो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही जीविका दीदी को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

News Times 7

राजस्थान:-चंबल नदी में नाव पलटने से 11 की मौत

News Times 7

Temple trust begins work to shift Ram idol from tent, its abode for 30 years

Admin

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़