News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

पंजाब विधानसभा चुनाव के पहले चंडीगढ़ निगम चुनाव में आप ने भाजपा और कांग्रेस को दी पटकनी

चंडीगढ़ निगम चुनाव में पहली बार मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए निगम चुनाव में करारी शिकस्त दे दी है, पार्टी ने 35 सीटों में से 14 सीटें जीत ली हैं। वहीं भाजपा ने 12 और कांग्रेस ने 8 सीटों पर कब्जा जमाया है। शिरोमणि अकाली दल को एक सीट पर जीत मिली है। Punjab News : चंडीगढ़ निगम चुनाव: आप बनी सबसे बड़ी पार्टी, पहली बार मैदान  में उतरी और कर दिया बड़ा उलटफेर - News Hustle India
पंजाब चुनाव पर पड़ेगा असर
राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो पंजाब चुनाव में भी इस चुनाव का असर देखने को मिलेगा। 35 वार्डों पर हो रहे निगम चुनाव के लिए सोमवार को वोटों की गिनती शुरू हुई। सुबह से ही आम आदमी पार्टी ने चुनाव परिणाम में दबदबा बनाकर रखा। सबसे पहले वार्ड 13 का चुनाव परिणाम आया। सीट के प्रबल दावेदार माने जा रहे आप प्रत्याशी चंद्रमुखी शर्मा को कांग्रेस के सचिन गालव ने हरा दिया। इसके बाद आप ने भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ाते हुए एक के बाद एक सीट पर कब्जा जमाया।Chandigarh Corporation Elections: Aam Aadmi Party Is In Winning Situation - चंडीगढ़  निगम चुनाव: पहली बार मैदान में उतरी आप ने किया उलटफेर, पंजाब चुनाव में भी  पड़ेगा असर - Amar Ujala

मेयर भी नहीं बचा पाए सीट
एक ओर जहां दो पूर्व मेयर देवेश मौदगिल व राजेश कालिया हार गए वहीं वर्तमान मेयर रविकांत शर्मा को आप प्रत्याशी बादल ने मात दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला के बेटे सुमित चावला चुनाव हार गए हैं। इसके अलावा भाजपा की ओर से जीत के प्रबल दावेदार हीरा नेगी, सुनीता धवन चुनाव हार गईं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सतीश कैंथ भी अपनी सीट नहीं बचा सके।Chandigarh Corporation Elections: Aam Aadmi Party Is In Winning Situation - चंडीगढ़  निगम चुनाव: पहली बार मैदान में उतरी आप ने किया उलटफेर, पंजाब चुनाव में भी  पड़ेगा असर - Amar Ujala

मनीष सिसोदिया ने किया धन्यवाद
जीत से गदगद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि आप चंडीगढ़ में पहली बार चुनाव लड़ रही है और मौजूदा रूझानों के मुताबिक चंडीगढ़ की जनता ने हमारा भव्य स्वागत किया है। मैं इसके लिए हर मतदाता और पार्टी कार्यकर्ता को धन्यवाद देना चाहता हूं।Chandigarh News In Hindi, Latest चंडीगढ़ न्यूज़ Headlines - Amarujala.com

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

 

 

Related posts

बंगाल भाजपा में बगावत की अटकलों की चर्चा तेज, राज्यपाल से मिलने गए सुवेंदु अधिकारी के साथ मात्र50 विधायक

News Times 7

बिहार-:कांग्रेस 65 तो राजद 140 सीटों पर लड़ सकती है, मुकेश सहनी की वीआईपी को 10 तो वाम दलों को 27 सीटें मिल सकती हैं

News Times 7

विक्रम लैंडर से चांद की महज 113 Km रह गई है दूरी ,भेजीं दमदार तस्वीरें

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़