News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़मनोरंजन

वरुण धवन की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, गर्लफ्रेंड नताशा को बनाया हमसफर…

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने रविवार को अपनी लंबे समय की फैशन डिजाइनर गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी कर ली। शादी समारोह काफी प्राइवेट रखा गया था जो अलीबाग के मेंशन हाउस रिजाॅर्ट में हुआ था और इसमें केवल परिवार के सदस्य और कपल के करीबी दोस्त शामिल थे। नताशा के साथ शादी के बंधन में बंधने के तुरंत बाद, धवन ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

वरुण ने अपनी और नताशा की फेरों के टाइम की तस्वीर पोस्ट की। अभिनेता ने पोस्ट के कैप्शन में दिल के इमोजी के साथ लिखा, लाइफ लॉन्ग लव अब ऑफिशियल बनी।’ एक तस्वीर में सेलिब्रिटी कपल को अग्नि के सामने सात फेरे लेते हुए हिंदू शादी की रस्म करते हुए देखा गया है। वहीं परिवार के सदस्य कपल पर फूलों की बौछार कर आशीर्वाद दे रहे हैं।

यह वेडिंग सेरेमनी काफी प्राइवेट थी। जिसमें वरुण के खास दोस्त ही शामिल हुए। इसमें फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​और फिल्म निर्माता करण जौहर शामिल हैं। इसके अलावा वरुण के दोस्त भी इस समारोह का हिस्सा बने।

Related posts

भाजपा की महिला सांसद ने तलवारो से काटा केक, जम कर हुआ फोटो वायरल

News Times 7

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से पाकिस्तान की विदाई

News Times 7

मानसून के ख़त्म होने पर भी क्यों हो रही है देश भर में मुसलधार बारिश जानिये इसके कारण ?

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़