News Times 7
बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

भाजपा की महिला सांसद ने तलवारो से काटा केक, जम कर हुआ फोटो वायरल

तलवारो से केक काटते भाजपा की एक महिला सांसद की तस्वीर आज कल वायरल हो रही है ,जिसमें वह तलवार से केट कट करती नजर आ रहीं हैं। दरअसल, सीधी-सिंगरौली की सांसद रीति पाठक ने अपना जन्मदिन समर्थकों के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने तलवार से केट काटा। तलवार के केक काटते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। तस्वीर में सांसद रीति पाठक के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष और दो विधायक भी साथ नजर आ रहे हैं। Image

भाजपा सांसद रीति पाठक का 1 जुलाई को जन्मदिन था। उस दिन सुबह से ही पार्टी के नेताओं और समर्थकों का बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ था। इस मौके पर सांसद रीति पाठक ने एनटीपीसी परिसर स्थित सूर्या भवन में जन्मदिन मनाया जन्मदिन का केक सिंगरौली विधायक राम लल्लू वैश्य, देवसर विधायक सुभाष रामचरित्र वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सिंगरौली वीरेंद्र गोयल और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद चौबे की उपस्थिति में तलवार से काटा गया।

Image
केक कटिंग की तस्वीरें शेयर कर घिरीं रिति पाठक
केक कटिंग की तस्वीरें खुद रीति पाठक ने ट्वीट की थीं, जहां से अब वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वायरल तस्वीर को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर तलवार से केक काटकर सांसद क्या संदेश देना चाहती हैं। कांग्रेस ने भी इस तस्वीर को लेकर तंज कसा है।Image

बता दें कि रीति पाठक दूसरी बार सांसद चुनी गई हैं। इससे पहले वह वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंची थीं। वह अपने संसदीय क्षेत्र में काफी एक्टिव रहती हैं। हालांकि, अभी तक वायरल तस्वीर पर उनकी कोई सफाई नहीं आई है। बीते दिनों उन्होंने अपने लेटर पैड के दुरुपयोग को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच में यह बात सामने आई थी कि अफसर ने ही सांसद के लेटर पैड के साथ फर्जीवाड़ा किया था।

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

नक्सलियों से निपटने के लिए बिना वर्दी की सेना की नियुक्ति ,तनख्वाह सहित तमाम सुविधाएं मिलेगी जानिये कहा

News Times 7

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल की कार हादसे का शिकार ,बाल- बाल बच्चे मुख्यमंत्री की जान

News Times 7

दुनिया के सबसे रईस व्‍यक्ति और टेस्‍ला, ट्विटर व स्‍पेएक्‍स के मालिक ने हर रोज गवाएं 2500 करोड़ रूपये

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़