News Times 7
खेलटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से पाकिस्तान की विदाई

नई दिल्ली. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से पाकिस्तान की विदाई हो चुकी है. सेमीफाइनल में जगह बनाने को लेकर चल रहे सारे के सारे समीकरण बाबर आजम की टीम के लिए धरे रह गए. इंग्लैंड के खिलाफ टॉस हारने के साथ ही पाकिस्तान की टीम के लिए विश्व कप में आगे जाने के दरवाजे बंद हो गए. अब आखिरी मैच जीतने के बाद भी पाक टीम को निराशा के साथ घर वापस लौटना होगा.

भारत में खेले जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम का सफर पहले ही दौर में खत्म हो गया. शुरुआती मुकाबलों में जीत के बाद भारत से मिली हार से टीम उबर नहीं पाई और लगातार चार मैच हारने की वजह से उसके सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका लगा. बांग्लादेश को हरा कर जीत की पटरी पर लौटी पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली जीत ने रेस में बनाए रखा लेकिन आखिरी मैच से पहले समीकरण नामुमकिन जैसे हो गए.

जीत कर भी बाहर होगी टीम
पाकिस्तान की टीम के लिए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में उम्मीदें न्यूजीलैंड की श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ ही खत्म हो गई थी. इंग्लैंड के खिलाफ टीम को नामुमकिन को मुमकिन करना था लेकिन उसके लिए पहले बल्लेबाजी जरूरी थी. इंग्लैंड ने अपने आखिरी मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और पाकिस्तान की सारी उम्मीदें खत्म हो गई. इंग्लैंड के खिलाफ टीम को जीत मिलने के बाद भी उसे बाहर होना पड़ेगा

पाकिस्तान का खेल खत्म

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में बने रहने के लिए पाकिस्तान की टीम के सामने इंग्लैंड के खिलाफ 1 ही उम्मीद थी. उसे पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना था और 288 रन से जीत हासिल करना था. जैसे ही इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया उसी वक्त पाकिस्तान का खेल वर्ल्ड कप 2023 से खत्म हो गया.

 

Related posts

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग 13,536 पदों पर भर्ती, कल तक करें आवेदन, 53,500 रुपये मिलेगी सैलरी

News Times 7

सरकार का लक्ष्य 1 लाख युवाओं को रोजगार देने का टारगेट 1 से 15 सितंबर तक लगेंगे स्वरोजगार कैंप

News Times 7

जानिए क्यों करवा चौथ पर छलनी से ही क्यों देखा जाता है चांद? जानिए कारण और पौराणिक मान्यताएं

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़