News Times 7
बड़ी-खबरबिजनेस

सोने के भाव में हुई गिरावट,चांदी के दाम इतने रूपये बढ़े

सर्राफा बाजार में एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. हालांकि बुधवार को हुई गिरावट के आगे ये मामूली है. MCX पर गोल्ड का फरवरी वायदा गुरुवार को 95 रुपये की गिरावट के साथ खुला और कारोबार करते हुए 217 रुपये की गिरावट के साथ 49,043 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. बुधवार को सोना 50000 रुपये के नीचे 49,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

वहीं गोल्ड के उलट चांदी की कीमतों में गुरुवार को बढ़ोतरी  हुई है. पिछले कुछ दिनों से इसके दामों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी. MCX पर गुरुवार को चांदी का मार्च वायदा 18 रुपये की भारी गिरावट के साथ 63,517 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करते हुए बंद हुआ. कल चांदी 63499 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करते हुए बंद हुई थी.

कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन के मोर्चे पर सकारात्मक खबरों से सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि ग्लोबल इकनॉमी में सुधार और अमेरिका-चीन के बीच तनाव कम होने से निवेशक सोने को छोड़कर शेयर बाजार का रुख कर रहे हैं. यही वजह है कि निकट भविष्य में सोने की कीमतों में भारी उछाल की संभावना नहीं है. हालांकि, जानकारों की मानें तो लंबी अवधि के लिए सोना अभी भी निवेश का अच्छा विकल्प है.

Related posts

CBI ने किया मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार, हिरासत में लिए गए संजय सिंह सहित कई AAP नेता

News Times 7

चंडीगढ़ मेयर चुनाव मे भाजपा की बेईमानी पर सुप्रीम कोर्ट का कडा प्रहार, CJI अदालत में हुई वोटों की गिनती, फिर नतीजे का ऐलान

News Times 7

दंतेवाड़ा में ACM के पद पर सक्रिय 5 लाख का इनामी नक्सली रतन कश्यप ढेर

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़