News Times 7
ब्रे़किंग न्यूज़मनोरंजन

आदिपुरुष: ‘लंकेश’ बनने को तैयार सैफ अली खान, बोले- राक्षस बनने में मजा आएगा

साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष को लेकर जबरदस्त बज बन चुका है. बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बताई जा रही आदिपुरुष को लेकर हर कोई काफी उत्साहित है. फिल्म में सैफ अली खान लंकेश बन सभी को खौफजदा करने के लिए तैयार दिख रहे हैं. सैफ अली खान का लंकेश बनना फिल्म को ज्यादा इंट्रेस्टिंग बना रहा है. तानाजी में निगेटिव रोल प्ले कर अपनी काबिलियत साबित कर चुके सैफ अली खान का लंकेश बनना फिल्म को और बड़ा बना रहा है.

खुद सैफ अली खान भी लंकेश के रोल के लिए खास तैयारी कर रहे हैं. एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में सैफ ने बताया है कि वे इस रोल के लिए उत्साहित हैं. वे कहते हैं- ऐसे राक्षस को प्ले करने में मजा आएगा. हम इस किरदार को थोड़ा मजेदार बनाएंगे, हम समझाने की कोशिश करेंगे कि आखिर क्यों रावण ने सीता का अपहरण किया था. हम हर चीज का स्पष्टीकरण देंगे.

सैफ मानते हैं कि लंकेश का किरदार निभाते समय वे बदले की भावना को लगातार याद रखेंगे. लंकेश का वो पहलू निखरकर आना बहुत जरूरी है. अब सैफ ने इस फिल्म पर तैयारी तो शुरू कर दी है, लेकिन उनका लुक या फिर कोई पोस्टर रिलीज नहीं किया गया है. वैसे आदिपुरुष में राम बने प्रभास को उनकी सीता भी मिल गई है. इस मेगाबजट फिल्म में एक्ट्रेस कृति सेनन को सीता का रोल ऑफर किया गया है. खबरों की माने तो कृति ने इस रोल के लिए हां बोल दिया है.

Related posts

17 सितम्बर को आज 71 साल के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, अमित शाह सहित सभी बड़े नेताओ ने दी बधाई ,राहुल गांधी बोले- हैप्पी बर्थडे मोदी जी

News Times 7

दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े मामले में 40 जगहों पर ED की छापेमारी

News Times 7

भारत सरकार 5जी नेटवर्क को बढ़ावा देने के लिए ऐपल, सैमसंग और अन्य मोबाइल फोन निर्माताओं पर बनाएगी दबाव

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़