News Times 7
मनोरंजन

ड्रग्स केस के मामले में फंसने के बाद हर्ष-भारती दिखे कुछ रोमांटिक अंदाज में, लोगों ने किया कुछ इस तरह ट्रोल

लेखक हर्ष लिम्बाचिया को उनके हालिया ड्रग मामले को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया, क्योंकि उन्होंने अपनी पत्नी कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) के साथ एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है. हर्ष ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और भारती की तीन तस्वीरें शेयर की हैं.

उन्होंने इन तस्वीरों को कैप्शन देते हुए लिखा, ‘जब हम साथ होते हैं तो कुछ और मायने नहीं रखता.’

हर्ष के इस पोस्ट पर एक बार फिर यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं. कुछ लोग दोनों को सपोर्ट कर रहे हैं, तो वहीं कुछ एक बार फिर दोनों को ट्रोल करने में जुट गए हैं.

एक यूजर ने लिखा, ‘गंजेड़ियों, तुम्हे तो अनफॉलो ही कर रहे हम.’, जिसका जवाब देते हुए हर्ष ने लिखा, ‘और हम तुम्हें ब्लॉक.’

एक अन्य यूजर ने भारती का नाम लेते हुए पूछा कि वह किस प्रकार की ड्रग्स लेती हैं, जिसका जवाब देते हुए हर्ष ने लिखा, ‘जो तुझे नहीं मिलता.’

Related posts

Anupam Kher के बेटे को चाहिए काम? सोशल मीडिया पर डाला ये पोस्ट

Admin

भारत के फिरकी गेंदबाज यूज़वेंद्र चहल ने अपने मंगेतर धनश्री के संग रचाई शादी

News Times 7

साल 2020 में वायरल हुए ये मजेदार वीडियोज़ हमेशा रखें जाएंगे याद, आप भी देखें…

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़