News Times 7
मनोरंजन

Anupam Kher के बेटे को चाहिए काम? सोशल मीडिया पर डाला ये पोस्ट

अभिनेता सिकंदर खेर (Sikandar Kher) हाल ही में तीन वेब सीरीज में दिखे थे, लेकिन उनका कहना है कि उन्हें काम चाहिए. वे सोशल मीडिया पर काम मांग रहे हैं. उन्होंनेअपनी एक फोटो शेयर करते हुए पोस्ट लिखा है.

इंटेस लुक में अपनी फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कहा, ‘कृपया : काम की जरूरत है, हंस भी सकता हूं.’ हालांकि, नेटिजंस ने उनकी विभिन्न परियोजना में उनके काम की तारीफ की थी. एक यूजर ने लिखा, ‘आर्या में आपका काम बहुत खूब था.’

वहीं कई यूजर्स सिकंदर के पोस्ट पर फनी कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘सर जहां तक मैं जानता हूं अमिताभ बच्चन के बाद फिलहाल, आप सबसे बिजी एक्टर हैं’. यूजर के इस कमेंट पर सिंकदर ने जवाब देते हुए लिखा, ‘सर क्या आप चाहते हैं कि मैं चुल्लू भर पानी में डूब मरूं?’ बता दें, साल 2020 सिकंदर के लिए काफी व्यस्त रहा. उन्होंने वेब सीरीज ‘मुमभाई’, ‘आर्या’, ‘द चार्जशीट : इन्नोसेंट और गिल्टी’ में काम किया थे, लेकिन हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट देखकर तो ऐसा ही लगता है कि सिकंदर के पास हाल-फिलहाल में कोई काम नहीं है. अभिनेता जल्द ही अक्षय कुमार स्टारर ‘कॉप’ एक्शन ड्रामा सूर्यवंशी में दिखने वाले हैं.

Related posts

निया शर्मा ने ‘बिकिनी’ पहन ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने पर किया ‘बोल्ड’ डांस, वीडियो देख फैंस ने कहा, ‘ओए-होए’

News Times 7

स्कूल की ये मासूम सी बच्ची आज है बॉलीवुड की सबसे ‘हॉट’ एक्ट्रेस, तस्वीरें देख नहीं होगा अपनी आंखों पर यकीन

News Times 7

कालीन भैया नजर आएंगे अक्षय कुमार के साथ फिल्म बच्चन पांडे में

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़