News Times 7
मनोरंजन

पिता के नक्शे-कदम पर चलते हुए रणबीर कपूर ने लिया ये प्रण

ऐसी खबरें आ रही हैं कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), जिन्होंने इस साल की शुरुआत में अपने पिता को बीमारी के चलते खो दिया था, अब अंग दान करने की शपथ ली है. संस्था ‘अमर गांधी फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित ईवेंट में एक्टर ने इस बात का ऐलान किया था.
दिलचस्प है कि रणबीर के पिता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने मार्च 2014 को अंग दान करने की शपथ खाई थी.

ये भी पढ़ेः साड़ी में Kiara Advani की हॉट अदाएं देख फैन्स हुए क्लीन बोल्ड, बोले- ‘जहर’

आज के दिन को राष्ट्रीय अंग दान दिवस (National Organ Donation Day) के रूप में मनाया जाता है. रणबीर ने इस मौके पर कहा था, ‘मैं अंग दान करने की शपथ लेता हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि इस तरह से एक या दो लोगों के जीवन में बदलाव आ सकेगा, और यह आगे भी जारी रहेगा. इससे अंतर पैदा होगा. इसलिए अंग दान करने के बारे में सोचें.’

जागरुकता बढ़ाने की अपील
दिलचस्प है कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी इस मौके पर अपनी बात रखी. वह कहती हैं, ‘इस प्रक्रिया के बारे मेें लोगों को जागरुक बनाना महत्वपूर्ण है. मैं सोचती हूं कि आगे आकर स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बोलने की जरूरत है. ‘अमर गांधी फाउंडेशन’ के साथ कई और संस्थाएं लोगों को अंग दान के प्रति जागरुक बना रही हैं.’

कई एक्टर्स भी ले चुके हैं ऐसी शपथ
बता दें कि इस साल की शुरुआत में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी अंग दान करने की शपथ ली थी. इनके अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan), अर्जुन माथुर, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), आमिर खान (Aamir Khan) और आर. माधवन (R. Madhvan) ने भी अंग दान करने की शपथ ली हुई है.

Related posts

हिजाब विवाद पर ‘पंगा गर्ल’ कंगना को शबाना आजमी ने दिया करारा जवाब

News Times 7

NCB को पता चली ये बात,Sushant Singh Rajput के मामले से जुडी थी ये बात

Admin

करण जोहर ने जयाप्रदा के गाने ‘डफली वाले डफली बजा’ पर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़